Logo
April 20 2024 12:31 PM

पादना पड़ा भारी, चुकाने पड़े 20 लाख डॉलर

Posted at: Apr 18 , 2018 by Dilersamachar 10537

दिलेर समाचार, सिडनी। आपने कर्मचारियों के उत्पीड़न के मामलों के बारे में सुना होगा, जिसमें गलत तरीके से छूना, घूरना या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने जैसी शिकायतें सुनने को मिली होंगी। मगर, एक कर्मचारी को गैस पास करने के लिए दोषी ठहराए जाने की बात नहीं सुनी होगी। गैस पास करने की कीमत उसे 20 मिलियन डॉलर का हर्जाना देकर चुकानी पड़ी।

ऑस्ट्रेलिया के एक आदमी को इंजीनियरिंग कंपनी के खिलाफ केस में 20 लाख डॉलर का हर्जाना देना पड़ा है। उसने अपने पर्यवेक्षक पर प्रताणित करने का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि ग्रेग शॉर्ट ने लगातार इंजीनियरिंग कंपनी के स्टाफ के सदस्यों की ओर पैर उठाकर गैस पास की थी।

मेलबोर्न के एक कॉन्ट्रेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर डेविड हिंगस्ट ने इस 'फार्टिंग' के केस में 18 लाख 05 हजार 138 डॉलर के नुकसान का दावा किया था। मगर, न्यायाधीश रिटा जैमिट ने अपने फैसले में कहा कि किसी कर्मचारी के गैस पास करने प्रताणित करने का हिस्सा नहीं है। डेविड ने अपने सुपरवाइजर ग्रेग शॉर्ट पर आरोप लगाया था कि वह अभद्र व्यवहार से उसे प्रताणित कर रहा था।

हिंगस्ट ने आरोप लगाया था कि निर्माण इंजीनियरिंग ऑस्ट्रेलिया के शॉर्ट ने लगातार कई बार पैर उठाकर उसकी तरह गैस पास की थी, जिसे उन्होंने 'अपमानजनक और घृणित' महसूस किया। कंस्ट्रक्टर ने दावा किया कि उसके मालिक ने अक्सर ऐसा किया और उसे जानबूझकर यह बदमाशी की।

ये भी पढ़े: अब ट्राई की वेबसाइट पर दिखेंगे अब सभी मोबाइल टैरिफ प्लान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED