Logo
March 19 2024 10:23 AM

इन तरीकों से पता लगाएं की आपको नज़र लगी है या नहीं, वरना हो सकता बहुत बड़ा नुक्सान

Posted at: Dec 7 , 2021 by Dilersamachar 9409

 

कई तरह की मनहूसियत और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घर में प्रवेश कर घर की खुशहाली सुख शांति को खत्म कर देती है, जो ज्यादातर बुरी नजऱ लगने के कारण होता है। जब तक घर पर बुरी नजऱ का प्रभाव बना रहता है, तब तक घर में लड़ाई झगडे, मारपीट, रिश्तों में कडवाहट, उदासीनता और रिश्तों से अलगाव होने लगता है। इसलिए इस बुरी नजऱ के प्रभाव को खत्म करना और घर परिवार को सुखी और खुशहाल करने के लिए यह बुरी नजऱ से बचानेवाले टोटके करना आवश्यक हो जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ टोटके जो आपको बुरी नजर से बचायेंगे..... 

  • घर के सभी कोने में नमक का छिडकाव कर झाड़ू लगाकर घर से बहार निकाल दे। इससे बुरी नजऱ और नकारात्मक ऊर्जा का असर घर से खत्म हो जाता है।
  • घर के मुख्य द्वार पर नाव की किल या शनि देव पर चढाई हुई किल लाकर टांग देने से घर पर बुरी नजऱ नहीं लग पाती और लग भी गई तो तो सही हो जाती है।
  • घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाएं. इससे घर पर कभी भी बुरी नजऱ नहीं लगती। बुरी शक्तियों का घर परिवार पर कभी कोई असर नहीं होता है।
  • घर के बहार 7 मिर्च और एक नीबू काले धागे में बांध कर मुख्य चौखट पर लटका दे। इससे बुरी नजऱ का प्रभाव निष्क्रिय हो जाता है और घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
  • घर के छत पर हनुमान जी का झंडा पूजा करके लगा देने से घर में कभी बुरी शक्ति और बुरी नजऱ प्रवेश नहीं कर पाती और घर का मौहल खुशनुमा बना रहता है।

ये भी पढ़े: ऐसे जानिए घर में आपके अलावा और कौन रह रहा है

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED