Logo
March 28 2024 05:46 PM

पहले भाई-भाभी को गोली मारी, फिर पार की दरिंदगी की हदें

Posted at: Nov 28 , 2018 by Dilersamachar 10401

दिलेर समाचार, पटना। बिहटा थाना क्षेत्र(पटना) के इंटवा गांव के 15 कट्ठे के विवादित भूखंड को लेकर मंगलवार को पिता के कहने पर लखन नामक युवक ने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर सगे भाई और भाभी की हत्या कर दी। लखन यादव ने पहले बड़े भाई रामबाबू यादव (60) और भाभी शारदा देवी (55) को गोलियों से छलनी कर दिया। फिर शव को तलवार से काट डाला। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो रामबाबू के ट्रैक्टर से ही शवों को कुचल दिया।

घटनास्थल पर रामबाबू के दोनों बेटे विकास कुमार (24) और जीतू कुमार (10) भी मौजूद थे। वे फायरिग होते ही भाग निकले। इससे उनकी जान बच गई। बेटों के अनुसार लखन और उसके साथी ताबड़तोड़ हवाई फायरिग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कांड के आरोपित रामबाबू और लखन के पिता दसई यादव को गिरफ्तार कर लिया।

कहा जा रहा है कि लखन की धमकी के बावजूद रामबाबू पत्नी और बेटों को लेकर खेत में बीज बोने गए थे। इससे पहले वह खुद ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने लगे। तभी लखन उनपर गोलियां चलाने लगा। गोली लगते ही वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े और दम तोड़ दिया। पति को गोली लगने के बाद शारदा दौड़ने लगीं तो लखन ने उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया।

माता-पिता की हत्या के प्रत्यक्षदर्शी दोनों भाई कुछ दूरी पर थे। वे भागने में सफल रहे। विकास और जीतू भागकर गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। इस बीच लखन ने भाई और भाभी के शव को तलवार और दाब (लोहे के धारदार हथियार) से काट डाला। उसने दोनों शवों को ट्रैक्टर से कुचल दिया। दहशत फैलाने के इरादे से हवा में कई राउंड गोलियां दागीं।

ये भी पढ़े: Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किए तीन आतंकी

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED