Logo
April 20 2024 06:41 AM

फ्लाइट उड़ने में हुई देरी तो यात्री ने पहुंचाया खुद को नुकसान

Posted at: May 21 , 2018 by Dilersamachar 9617

दिलेर समाचार, चेन्नई। विमान लेट होने पर अक्सर यात्री नाराज होते हैं और अपना गुस्सा विमानन कंपनी पर निकालते हैं लेकिन चेन्नई में एक अजीब घटना हुई। यहां से मुंबई जा रही उड़ान में देरी से गुस्साए एक 37 वर्षीय यात्री ने पहले एयरलाइन के अधिकारियों से झगड़ा किया और बाद में पेन का उपयोग करते हुए खुद को चोट पहुंचाई।

वह कथित रूप से नशे में था। यात्री को इलाज के लिए एयरपोर्ट परिसर में बने अस्पताल ले जाया गया। बाद में विमान उसके बिना ही उड़ गया। एयर इंडिया के इस विमान को मुंबई के लिए रविवार तड़के ढाई बजे उड़ान भरनी थी। इसमें करीब तीन घंटे की देरी हो गई।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक इससे गुस्साए यात्री ने एयरलाइन के अधिकारियों से झगड़ा किया। इसके बाद उसने पेन से अपने पेट पर वार किए, जिसके कारण पेट पर थोड़ा खून निकल आया। यात्री ने अधिकारियों को बताया कि उसे डर था कि फ्लाइट लेट होने से उसकी कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाएगी।

ये भी पढ़े: भारत को मात देकर दक्षिण कोरिया बनीं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED