Logo
April 20 2024 06:51 PM

जरीन खान से की छेड़खानी, देर रात भागी मुंबई

Posted at: Nov 18 , 2017 by Dilersamachar 9788

दिलेर समाचार, नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जरीन खान के साथ दिल्‍ली में छेड़खानी हुई। हालात ऐसे हो गए कि जरीन को उसी रात मुंबई की फ्लाइट पकड़कर वापस आना पड़ा जबकि उनका उस रात दिल्‍ली में स्‍टे करने का प्‍लान था। जरीन ने खुद इस बात को एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान शेयर किया। आपको बता दें कि जरीन अपनी आने वाली फिल्‍म 'अक्‍सर 2' के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं। इसी संबंध में वो दिल्‍ली आई थीं। जरीन ने कहा कि दिल्‍ली में उनका अनुभव बेहद ही खराब रहा। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह का व्‍यवहार उनके साथ दिल्‍ली में हुआ उससे वो बुरी तरह घबरा गई थीं

वेबसाइट से बातचीत में जरीन ने कहा कि "दिल्‍ली में कई प्रमोशनल इवेंट्स में शामिल होने के बाद वे आखिरी वेन्यु पर 15 मिनट के इंटरेक्शन के लिए पहुंची थीं।" ऑर्गनाइजर्स पहले ही तय समय से ज्यादा समय ले चुके थे। यही नहीं इस इवेंट के दौरान फिल्म की टीम को ठीक से सिक्योरिटी भी मुहैया नहीं करवाई गई थी। इसी दौरान फिल्म की टीम जब डिनर कर रही थी तभी जरीन ने अपनी इंटरेक्शन को खत्म कर वहां से निकल जाने का फैसला किया।

 

 

सूत्रों की मानें तो जैसे ही जरीन खान बातचीत खत्म करके निकल ही रही थीं कि वेन्यू पर 40 से 50 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। लोग उनकी तस्वीरें क्ल‍िक करने लग गए और आलम ये था कि उनके कैमरा से जरीन के चेहरे के इतने करीब थे कि वह समझ ही नहीं पाई कि हो क्या रहा है। यंहा तक की धक्का मुक्की तक होने लगी और नौबत जरीन के साथ छेड़खानी तक पहुंच गई।

 

ये भी पढ़े: आराध्या बच्चन की पार्टी में शाहरुख खान बन गए बच्चे

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED