Logo
March 29 2024 09:30 PM

कांग्रेस के पूर्व विधायक परतेती का निधन

Posted at: Oct 5 , 2018 by Dilersamachar 10507
दिलेर समाचार, कांग्रेस के पूर्व विधायक मानिक लाल परतेती का बुधवार मंडला जिले के सहजपुरी गांव में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
 
परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में पांच पुत्र और एक पुत्री है। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है।
 
परतेती बिछ्छा विधानसभा क्षेत्र से 1980 से 1985 तक और 1986 से 1990 तक दो बार विधायक रह चुके थे। परतेती पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह के करीबी थे और वह मध्य प्रदेश कुकुट्ट विकास निगम के भी अध्यक्ष रहे थे।
 
परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंडला जिले में उनके पैतृक गांव सजहपुरी में गुरुवार को होना है।
 
हैती की मेयर और अभिनेत्री ने अपने साथ हुई घरेलू हिंसा का खुलासा किया
 
पोर्ट-ऑ-प्रिंस, चार अक्टूबर (एएफपी) हैती की एक मेयर और प्रसिद्ध अभिनेत्री नाइस साइमन ने यौन हिंसा के बारे में राष्ट्रीय चर्चा शुरू करते हुये खुद के घरेलू हिंसा की शिकार होने का खुलासा किया। सोशल मीडिया पर उनकी वे तस्वीरें आई हैं जिनमें उनके चेहरे और शरीर पर जख्म नजर आ रहे हैं।
 
हैती के पोर्ट-ऑ-प्रिंस क्षेत्र के तबार्रे की मेयर नाइस साइमन ने कहा, ‘‘हम महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं होती हैं। हम उनमें से हैं, जिन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। हम इस पर बात नहीं करते क्योंकि हमें शर्म आती है, हम अपमानित महसूस करते हैं।’’।
 
 
बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा ‘‘लेकिन आज, मेरे लिए यह शर्मिंदगी की बात नहीं है--शर्मिंदगी ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों को होनी चाहिए।’’।
 
 
40 वर्षीय साइमन ने बुधवार को बताया कि दो दिन पहले ही उनके पति ने उनकी पिटाई की थी।
 
2015 में मेयर बनने से पहले हैती की स्टार अभिनेत्री रहीं साइमन ने कहा, ‘‘वह मेरा गला दबा रहा था और मुझे थप्पड़ मार रहा था, मेरे सिर पर मार रहा था। मुझे लगा कि मैं मर जाऊंगी।’’।
 
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं जमीन पर पड़ी थी और वह मुझे पैरों से मार रहा था।’’ उन्होंने अपने शरीर के जख्म भी दिखाये। ।
 
 
किसी तरह साइमन अपने घर से निकलने में कामयाब रही । वह इलाज के लिए तुरंत अस्पताल गयीं, ताकि शिकायत दर्ज कराने के लिए जरुरी चिकित्सा प्रमाण-पत्र भी वह ले सकें।

ये भी पढ़े: बलात्कार का मामला दर्ज करने से इंकार करने पर एसएचओ, महिला एसआई निलंबित

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED