Logo
December 3 2023 03:27 PM

कब्ज से छुटकारा पाएं

Posted at: May 26 , 2019 by Dilersamachar 10046

मदन भारती

प्राचीन चिकित्साविदों से लेकर आधुनिक चिकित्साशास्त्रिायों तक ने एक स्वर में इस तथ्य को स्वीकार किया है कि पेट मानव का भण्डारघर है और कब्ज रोगों की जड़। साधारण समझा जाने वाला यह मर्ज वाकई बहुत नुकसानदेह है।

कब्ज के कारण अल्सर, बवासीर, यकृतदोष, पेटदर्द, सिरदर्द, घबराहट, अजीर्ण आदि अनेक रोगों के होने की आशंका बढ़ जाती है। कब्ज की बीमारी में स्वाभाविक ढंग से मल साफ नहीं होता और इसका बुरा प्रभाव यकृत और आंतों पर सबसे पहले पड़ता है।

कब्ज इस बात की गवाही भी देता है कि पेट के अंदर किसी यंत्रा में गोलमाल हुआ है। समय से शौच न जाना, बेड टी पीना, मादक द्रव्य सेवन, आलस्य व शरीर में पाचक रसों की कमी भी कब्ज रोग को जन्म देती है। यदि हम अपने आहार विहार को प्रकृति के नियमानुसार संयमित कर लें तो इस रोग से निश्चित ही छुटकारा मिल सकता है। सिर्फ दवाओं के द्वारा इसे स्थायी रूप से दूर नहीं किया जा सकता । यहां प्रस्तुत हैं कुछ नुस्खे और सुझाव जिनसे इस रोग को जड़ से दूर किया जा सकता है।

त गरिष्ठ, बासी व बाजारू वस्तुओं का सेवन न करें। चाय, कॉफी, धूम्रपान व मादक वस्तुओं से भी परहेज करें।

त ‘बेड-टी‘ की जगह ‘बेड-वाटर‘ लेने की आदत डालें।

त नियमित व्यायाम, योगासन व सुबह कुछ देर टहलने की आदत डालें। सूर्योदय से पूर्व बिस्तर अवश्य छोड़ दें।

त 20 ग्राम त्रिफला रात को 250 ग्राम पानी में भिगोकर रख दें। सुबह शौच से पूर्व त्रिफला का निथरा हुआ पानी पी लें। कुछ ही दिनों में कब्ज दूर हो जाएगा।

त रात को सोने से पूर्व एक चम्मच शुद्ध शहद एक गिलास ताजे पानी के साथ मिलाकर नियमित रूप से पीजिए। कब्ज दूर हो जाएगा।

त प्रातः काल बिना कुछ खाए दस दाने काजू, 5 दाने मुनक्का के साथ खाने से भी कब्ज में लाभ होता है।

त रोज रात में हर्रे का बारीक चूर्ण एक चम्मच फांक कर एक गिलास कुनकुना पानी पीने से कब्ज दूर होकर पेट साफ रहता है।

त गाजर-मूली, शलजम, टमाटर, पालक की पत्तियां, चौलाई और बीट की पत्तियों के सलाद में नारियल की गिरी के छोटे-छोटे टुकड़े मिलाकर भोजन के साथ या उसके बाद खाने से पुराना कब्ज भी दूर हो जाता है।

त दो बड़े पके संतरों का रस प्रातः नाश्ते से भी पहले पिएं। सप्ताह भर में ही पुराना कब्ज भाग जाएगा।

त गर्मी के दिनों में सुबह-शाम इसबगोल की भूसी को मिश्री मिले जल में कुछ देर भिगो कर पीने से कब्ज दूर होता है।

त रोजाना प्रातः काल सर्वप्रथम दो सेब खाने से भी कब्ज दूर होता है, हाजमा दुरूस्त रहता है।

त पके टमाटर का रस या सूप प्रतिदिन रात्रि में एक-एक प्याला पीने से कब्ज रोग का नाश हो जाता है।

त एक गिलास ठंडे पानी के साथ नींबू का रस प्रातः काल पीने से कब्जियत में बहुत लाभ होता है।

त एक तोला नींबू का रस, एक तोला शक्कर और दस तोला पानी मिलाकर कम से कम एक माह तक प्रतिदिन रात्रि में सोने से पूर्व पीजिए। कब्ज को दूर कर देगा।

भोजन में मौसमी सब्जियों, साग, सलाद , दूध, दही, व दाल को प्राथमिकता दें। पेट ठीक रहेगा। 

ये भी पढ़े: महिलाओं को थायराइड की मुसीबत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED