Logo
April 20 2024 06:45 AM

Google 21st Birthday: कुछ इस अंदाज में मना रहा है गूगल अपना 21वां जन्मदिन

Posted at: Sep 27 , 2019 by Dilersamachar 11336

दिलेर समाचार, दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है। भारत में यह उम्र शादी के लिए बालिक होने के साथ ही वोट देने के योग्य भी बनाती है। हालांकि, गूगल यह सब तो नहीं कर सकेगा लेकिन युवा हो चुका गूगल वास्तव में देश और दुनिया में काफी कुछ बदल रहा है।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के मामले में काफी आगे निकल चुका गूगल भारत में पिछले कुछ सालों से लगातार हर गांव और व्यक्ति तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए सरकार के साथ काम कर रहा है। नए बदलावों से गुजरता हुआ सर्च इंजन पहले से तेज और बेहतर हुआ है।

आज अपने जन्मदिन पर गूगल ने एक स्पेशल डूडल बनाया है जिसमें एक पुराना कम्प्यूटर सिस्टम नजर आ रहा है। धुधले से बने एक फोटोग्राफ के इस कैरिकेचर में उस दौरा केएक कम्प्यूटर के अलावा माउस, प्रिंटर भी नजर आ रहा है। साथ ही इसमें नीचे 27 सितंबर 1998 की तारीख नजर आ रही है जो इसके पहले जन्मदिन को दिखाती है।

गूगल ने 1998 में अपना पहला डूडल 'बर्निंग मैन फेस्टिवल' पर बनाया था। इस दौरान गूगल ने सर्च पेज बदल दिया था। मई 2012 में गूगल ने अपने डूडल को नया रूप दिया। यह एक गेम के रूप में था, ऐसा पहली बार हुआ था की यूजर गूगल डूडल के साथ खेल सकता था। यह Pac-Man वीडियो गेम 30 साल पूरे होने अवसर पर बनाया गया था।

कई बार बदली जन्मदिन की तिथि

वैसे तो गूगल ने अपना डोमेन (Googl.com) 15 सितंबर 1997 को पंजीकृत करवाया था लेकिन 2005 से कंपनी अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मना रही है। गूगल ने 2005 में आधिकारिक तौर पर अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाने की घोषणा की थी। इसके पहले गूगल ने अपने जन्मदिन की तारीख कई बार बदली है। 4 सितंबर 1998 को बनी इस कंपनी ने सितंबर महीने के कई दिनों को अपने जन्मदिन के तौर पर चुना था। 4, 7, 15, 26 सितंबर के बाद आखिरकार 2005 में गूगल ने 27 सितंबर को अपना जन्मदिन तय कर लिया। 2005 के बाद से हर 27 सितंबर को गूगल अपने होम पेज पर आकर्षक डूडल बनाता आया है।

जिस समय 1998 में गूगल की शुरुआत हुई थी, उस समय पूरे वर्ल्ड वाइड वेब (www) पर करीब 25 मिलियन (2.5 करोड़) पेज मौजूद थे। गूगल का एल्गोरिथम इतना शानदार था कि आप कुछ भी सर्च करते तो आपको इन 25 मिलियन पेज में से जानकारी मिल जाती थी। आज, गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर कईं प्रोडक्ट ला चुका है और इसे और आगे ले जाने में लगा है।

इसके लिए गूगल ने अपना वॉयस असिस्टेंस स्मार्टफोन्स के साथ ही डेस्कटॉप या लैपटाप यूजर्स के लिए तैयार किया है। आप अपने लैपटॉप पर भी माइक्रोफोन की मदद से गूगल में कुछ बोलकर सर्च कर सकते हैं। जिस समय गूगल की शुरुआत हुई थी उस समय या Yahoo और AOL को लोग सर्च इंजन के तौर पर जानते थे, लेकिन आज गूगल इससे कहीं आगे निकल चुका है।

ये भी पढ़े: इस साल उपष्ट्रपति वेंकैया नायडू होंगे लव कुश रामलीला के गवाह

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED