Logo
March 29 2024 05:06 PM

गुजरात : राजस्व विभाग को सीएम रूपाणी ने माना भ्रष्टाचार में नं.1

Posted at: Dec 28 , 2018 by Dilersamachar 10960
दिलेर समाचार, गांधीनगर. सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राजस्व विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक हजार लोगों को एनए की मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 25 साल पहले भ्रष्टाचार नहीं था। अधिकारी रिश्वत लेते समय डर से कांपते थे। अब प्रदेश में 360 डिग्री तक भ्रष्टाचार फैल गया है। अधिकारी सामने से घूस मांगते हैं।

ये भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किया एक आतंकी

अहमदाबाद के कन्वेन्शन हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 साल पहले अधिकारी कहते थे कि घूस के पैसे मेरी पत्नी और संतान घबराते हैं। अब घूस न देने पर अधिकारी लोगों काे सामने से बुलाकर कहते हैं कि हमारे भी पत्नी और संतान हैं। भ्रष्टाचार में राजस्व विभाग नंबर वन और पुलिस दूसरे स्थान पर है। लोग भी अब भ्रष्टाचार को स्वीकार कर लिए हैं। पहले की सरकारों ने भ्रष्टाचार को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया।

रूपाणी ने दावा किया कि हमने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए हैं। राजस्व विभाग में ऑन लाइन सिस्टम ले आए। अब जन्म-मृत्यु का प्रमाण पत्र ऑनलाइन देने की व्यवस्था की जाएगी। महानगरपालिकाओं को नल कनेक्शन के लिए लोगाें को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए कामकाज को ऑनलाइन करने का आदेश दिया है। 

ये भी पढ़े: Simmba Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन में शाहरुख की ‘जीरो’ को पछाड़ सकती है रणवीर-सारा की 'सिम्बा'

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED