Logo
April 20 2024 07:14 PM

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, इस दिन आएंगे नतीजे

Posted at: Nov 3 , 2022 by Dilersamachar 9403

दिलेर समाचार,  नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे और नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव के साथ ही घोषित होंगे। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए अधिसूचना 5 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी की जाएगी।

चुनाव आयोग ने बताया है कि गुजरात में 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल खत्म हो रहा है। इस बार 4 करोड़ 90 लाख 89 हजार 765 लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2 करोड़ 53 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता और 2 करोड़ 37 लाख से ज्यादा महिला मतदाता हैं। इस बार कुल पोलिंग स्टेशन 51 हजार 782 होंगे।

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। 51782 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। 142 मॉडल मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग स्टेशन होंगे।

चुनाव का कार्यक्रम तारीख

पहला चरण                           1 दिसंबर

दूसरा चरण                           5 दिसंबर

 

पहले चरण के लिए अधिसूचना 5 नवंबर

दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 10 नवंबर

कुल पोलिंग स्टेशन 51 हजार 782

नतीजे                                 8 दिसंबर

3.2 लाख नए मतदाता: चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50प्रतिशत मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, 142 मॉडल पोलिंग स्टेशन. 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं की तैनाती की जाएगी।

ये भी पढ़े: पुतिन ने की भारत के लोगों की तारीफ

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED