Logo
April 25 2024 11:36 PM

हरियाणा : पुलिस सुधारों पर जोर देगी , सीएमओ में आइपीएस की एंट्री

Posted at: Apr 18 , 2018 by Dilersamachar 9976

दिलेर समाचार, चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिस सेवाओं में सुधार के लिए सरकार ने सीनियर आइपीएस अधिकारी ओपी सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में एंट्री दी है। एडीजीपी रैंक के ओपी सिंह पिछली हुड्डा सरकार में खेल निदेशक रह चुके हैं। भाजपा सरकार में उन्हें मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी (कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच) का कामकाज सौंपा गया है। सीएमओ में आइपीएस अधिकारी की एंट्री के साथ ही सीएम के साथ काम करने वाले अधिकारियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

चालू महीने में यह दूसरा मौका है जब सीएमओ में दूसरी एंट्री हुई है। 1992 बैच के आइपीएस ओपी सिंह से पहले भाजपा मीडिया विभाग के चेयरमैन राजीव जैन को सीएम का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया था। यह दूसरी बार है जब मनोहर सरकार ने किसी आइपीएस पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़े: ब्रिटेन में छाए भारत के PM , लगे मोदी-मोदी के नारे

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED