Logo
April 25 2024 07:20 PM

यहां करें लालबाग के राजा के लाइव दर्शन, 10 दिन तक चलेगा गणेशोत्सव

Posted at: Aug 27 , 2017 by Dilersamachar 10299

दिलेर समाचार, देशभर में आज धूमधाम से रिद्धि-सिद्धि के स्वामी गणेश जी घर घर में विराजेंगे। 10 दिन तक चलने वाले इस पर्व को गणशोत्सव या विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है। गणेशोत्सव के दिन लोग घरों में भगवान गणेश को स्‍थापित करते हैं और 10वें दिन यानी अनंत चतुदर्शी के दिन विर्सजन किया जाता है। इस बार ये पर्व 25 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगा। महाराष्ट्र के सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र के लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। लालबाग के राजा को ‘नवसाचा गणपति’ भी कहा जाता है।मुंबई का लगभग हर व्यक्ति दस दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में बस गणेशजी के रंग में ही रंगा नजर आता है। चाहे बॉलीवुड कलाकार हो या क्रिकेट स्टार कोई भी इससे से अछूता नहीं है। इसे यहां पर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। लालबाग, परेल स्थित गणेश मंदिर मुम्बई के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। मुंबई में गणेश उत्सव को विशेषतौर पर बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इसकी छटा देखने वाली होती है। गणेश चतुर्थी के दिन लालबाग के राजा के दर्शनों के लिए सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। यहां लगने वाले पंडालों की रौनक देखते ही बनती है।

ये भी पढ़े: नीतीश को तेजस्वी से होने लगी थी जलन : लालू

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED