Logo
April 24 2024 04:21 PM

यहां जानिए लड़कियों को पटाने का राज़…

Posted at: Sep 17 , 2017 by Dilersamachar 9797

दिलेर समाचार,सुंदर लड़कियों को देखकर अक्सर लड़कों के दिल की घंटी बजने लगती है। ऐसे में वह उनसे दोस्ती करना चाहते हैं। उनके बारे में जानना चाहते हैं साथ ही अपने बारे में बताना भी चाहते हैं। लेकिन लड़के कई बार कुछ सवालों को सोचकर बेवजह ही परेशान होते हैं। उनके दिमाग में अक्सर ये सवाल घूमता रहता है कि उससे किस तरह बात करना सही रहेगा। फोन पर वो मुझसे ज्यादा अच्छे तरीके से पेश आएगी या फिर सामने से।

तो चलिए आज हम आपको इसका जवाब दे ही देते हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि मैं किसी लड़की को फोन के जरिए ही इंप्रेस करके पटा लूंगा तो जनाब आपकी सोच गलत है। दरअसल, एक यू-ट्यूब चैनल ने जब कुछ लड़कियों से इस बारे में पूछा तो ज्यादातर का मानना यही था कि वह लड़के से फेस टू फेस बात करना ही पसंद करती हैं। उनका मानना है कि सामने बात करने से लड़के के चेहरे के भाव से वह परख सकती हैं कि वह झूठ बोल रहा है या सच।

जब लड़कों से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि लड़कियां सामने उतना खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। वहीं जो लड़की सामने बात करते हुए शर्माती या झिझकती है वह फोन पर खुलकर बातें करती हैं। कुछ लड़कियों ने भी माना कि वह फोन पर बात करना ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करती हैं।

वीडियो में कुछ लड़कियां मजाक करते हुए कहती हैं कि अगर शक्ल अच्छी ना हो तो वो फोन पर बात करना चाहेगी वर्ना सामने से बात करना ही बेटर ऑप्शन है। अगर आप भी किसी लड़की को फोन के जरिए इंप्रेस करना चाहते हैं तो एक बार इस वीडियो को जरूर देख लीजिए।

..

ये भी पढ़े: इंटरकोर्स का लेना है आनंद तो चुने ये जगह

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED