Logo
April 20 2024 03:32 AM

हॉकी अब तक आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय खेल नहीं, नवीन पटनायक ने पीएम को लिखी चिट्ठी

Posted at: Jun 20 , 2018 by Dilersamachar 10804
दिलेर समाचार, नई दिल्ली: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ने हॉकी को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय खेल घोषित करने की मांग की है. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने हॉकी को राष्ट्रीय खेल के रूप में नोटिफाइड करने का अनुरोध किया है.  

सीएम नवीन पटनायक ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि "पुरुषों का अगला हॉकी विश्व कप नवंबर में ओडिशा में आयोजित किया जाएगा. मैं यह जानकर चौंक गया और आश्चर्यचकित हुआ कि राष्ट्रीय खेल के रूप में देश में लोकप्रिय नवीन पटनायक ने पीएम मोदी से कहा है कि ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि आप हमारे देश के करोड़ों प्रशंसकों से सहमत होंगे कि हॉकी हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता का हकदार है. यह हमारे हॉकी के उन महान खिलाड़ियों के लिए श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया.’’ हॉकी ने देश को आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक दिए हैं. 

नवीन पटनायक ने हॉकी को लेकर बुधवार को कई ट्वीट किए. एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि हॉकी विश्व कप 2018 (एचडब्ल्यूसी2018) के लिए तैयारी की समीक्षा करते समय, मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि जिस खेल को हमने हमेशा अपने राष्ट्रीय खेल के रूप में प्यार किया है, उसे आधिकारिक तौर पर अधिसूचित नहीं किया गया है.हॉकी को हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में कभी अधिसूचित नहीं किया गया."

ये भी पढ़े: ईद पर लड़की ने कुछ इस तरह दी मुबारकबाद

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED