Logo
April 19 2024 10:04 AM

गृह मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा दावा...कहा, 2022 तक देश से खत्म होगा नक्सलवाद और आतंकवाद

Posted at: Aug 19 , 2017 by Dilersamachar 9610

दिलेर समाचार,केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि वर्ष2022 तक आतंकवादनक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद का खात्मा हो जाएगा। सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा वर्ष 2022 तक कश्मीर मुद्दे के साथ-साथ आतंकवादनक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद का समाधान निकाल लिया जाएगा। उन्होंने 'संकल्प से सिद्धि- न्यू इण्डिया मूवमेंट (2017-2022) नए भारत का निर्माणकार्यक्रम के मौके पर सभी को भारत को स्वच्छगरीबी मुक्तभ्रष्टाचार मुक्तआतंकवाद मुक्तसम्प्रदायकिता मुक्त तथा जातिवाद मुक्त बनाने की शपथ दिलायी। गृह मंत्री ने कहा कि अगर लोग 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शपथ लेकर 1947 में आजाद हो सकते हैंतो आजादी मिलने के 70 साल बाद भी देश आत्मनिर्भर क्यों नहीं बन पाया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देना चाहूंगाजिन्होंने 2022 में आजादी की75वीं वर्षगांठ से पहले 'न्यू इंडियाको साकार करने का वादा किया है।

राजनाथ ने कहा, 'महात्मा गांधी ने स्वच्छता के महत्व को पहचाना और इसे एक अभियान का रूप दिया थालेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे एक जन आन्दोलन बना दिया है। भाजपा केवल सरकार बनाने की राजनीति नहीं करतीबल्कि राष्ट्र निर्माण और विकास की राजनीति को लेकर चलती है। हम सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन करने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।'

ये भी पढ़े: भारत को ड्रोन बेचने से अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंध होंगे मजबूत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED