Logo
March 29 2024 07:31 PM

सेहत के लिए हानिकारक नहीं बल्कि बहुत हानिकारक है हुक्का

Posted at: Jan 10 , 2018 by Dilersamachar 10285

दिलेर समाचार, तंबाकू या फिर किसी भी तरह का नशा करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। भले ही ये बात सब जानते हैं लेकिन अगर नशा करने वाले लोगों को बीड़ी और सिगरेट का कोई ऐसा पर्याय पता चले जिससे स्वास्थ्य को अपेक्षाकृत कम नुकसान हो तो लोग उसका सेवन करने से पीछे नहीं हटते हैं। सिगरेट और बीड़ी का ऐसा ही एक पर्याय आजकल चर्चा में है। जिसका नाम है वेपिंग। जी हां, बीड़ी और सिगरेट के बाद आजकल लोग धड़ल्ले से वेपिंग का सेवन कर रहे हैं।

लोगों को ऐसा लगता है कि वेपिंग का सेवन करने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। जबकि ये सिर्फ लोगों की गलतफहमी मात्र है। वेपिंग में निकोटिन, प्रोपलीन ग्लाइकोल, ग्लिसरीन और फ्लेवर होता है। यानि कि वेपिंग का सेवन करने से एक या दो नहीं बल्कि कई तरह हमें स्वास्थ्य नुकसान पहुंचते हैं।

·         वेपिंग के सेवन से लिवर खराब होने के साथ ही पाचन शक्ति भी प्रभावित होती है। ऐसे में वेपिंग से दूरी बनाना ही सही है।

·         वेपिंग का सेवन करने से स्किन में ड्राईनेस आती है। इसके साथ ही चेहरे पर झाईयों के साथ ही स्किन डल भी होती है। इसलिए जितना हो इससे दूर रहे।

·         चक्कर आना भी वेपिंग के अत्यधिक सेवन का एक लक्षण है। हालांकि वेपिंग के तुरंत बाद ऐसा नहीं होता है। लेकिन अगर शरीर में जरा भी कमजोरी हो तो चक्कर आने लगते हैं। ऐसे में वेपिंग से दूरी बनाना ही सही है।

·         वेपिंग से खींचा गया धुआं पानी से होते हुए लंबे होज पाइप के जरिए फेफड़ों तक पहुंचता है। जिससे फेफड़ों को कई तरह से नुकसान पहुंचता है। इसलिए जितना हो इससे दूर रहे।

·         वेपिंग के सेवन से खांसी की समस्या भी जन्म लेती है। याद रहे कि अगर खांसी लंबे समय तक रहे तो टीबी का रोग हो सकता है। ऐसे में वेपिंग से दूरी बनाना ही सही है।

·         अगर आपको नींद नहीं आती है या फिर नींद बीच बीच में टूट जाती है तो समझ लें कि ये वेपिंग के सेवन का एक कारण हो सकता है। इसलिए जितना हो इससे दूर रहे।

ये भी पढ़े: ऐसे करें विटामिन डी का सेवन, होगा दिल की बिमारी का सफाया

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED