Logo
September 23 2023 08:53 AM

घर साफ करने वाली झाड़ू भी आपको कर सकती है मालामाल

Posted at: Jul 12 , 2021 by Dilersamachar 12411

अगर हमारे द्वारा झाडू के मान सम्मान में कमी होती है तो इसका असर निश्चित ही हमारे जीवन, और हमारी कमाई पर और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।इसके साथ ही झाडू से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। झाडू का नियमित रूप से प्रयोग करते समय कुछ खास बातों का ध्यान अवश्य ही रखना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान:

  •  घर में खुले स्थान पर झाडू रखना एक अपशकुन माना जाता है, इसलिए इसे छिपा कर रखें।
  •  भोजन करने वाले कमरे में झाडू कभी भी ना रखे, क्योंकि इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो सकता है। साथ ही आपकों स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है।
  •  यदि आप घर के बाहर हर रोज रात के समय दरवाजे के सामने झाडू रखते है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये काम केवल रात के समय ही करना चाहिए।
  •  अगर कोई बच्चा घर में अचानक झाडू लगा रहा है तो समझना चाहिए कि अनचाहा मेहमान आपके घर में आने वाला है।
  •  सूर्यास्त के बाद घर में झाडू पोंछा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अपशकुन माना जाता है।
  •  झाडू पर गलती से भी किसी भी व्यक्ति का पैर नही रखना चाहिए। ऐसा होने पर लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यह एक अपशकुन है।

ये भी पढ़े: 90Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy F22 की पहली सेल आज

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED