Logo
March 29 2024 04:20 AM

श्रद्धालुओं ने गजानन को लगाई मेहंदी, मांगी मन्नतें

Posted at: Aug 25 , 2017 by Dilersamachar 9758

दिलेर समाचार, मोती डूंगरी गणेश मंदिर सहित शहर के सभी गणेश मंदिरों में गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले गणपति का सिंजारा महोत्सव मनाया गया। मंदिरों में गजानंद का मनोहारी श्रंगार के बाद गणपति व रिद्धि—सिद्धि को सुगंधित मेहंदी अर्पित की गई। इस दौरान मंदिरों में उत्सवी माहौल रहा। इस मौके पर श्रद्धालुओं को सौभग्यवर्धक मेहंदी व चौले का सिन्दूर प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। श्री नहर के गणेशजी महाराज के मंदिर में गणपति एवं रिद्धि-सिद्धि को सिंजारे की सुगंधित मेहंदी अर्पित की गई। गलता गेट स्थित गीता गायत्री गणेश मंदिर, सूरजपोल गेट स्थित श्वेतसिद्धि विनायक मंदिर, परकोटे वाले गणेशजी मंदिर, बंगाली बाबा आश्रम स्थित गणेश मंदिर, कुंदीगर भैरू रास्ता स्थित सिद्धि गणेश मंदिर में सिंजारा महोत्सव मनाया गया।

ये भी पढ़े: देशभर में उमडी भक्तों की भीड़।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED