Logo
April 25 2024 10:37 AM

अगर आप भी पीते हैं सोडे के बनीं ड्रिंक तो जा सकती है आपकी मर्दानगी

Posted at: Aug 8 , 2017 by Dilersamachar 9837

दिलेर समाचार, भाग-दौड़ भरी लाइफ में हमारे पास इतना समय नहीं होता है कि हम खुद के लिए थोड़ा सा समय निकाल पाएं। जिसके कारण अनियमित खानपान के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आज के समय में लोग इतना ज्यादा बिजी हो गए है कि खाने में जंक फूड और सोड़ायुक्त ड्रिंक का सेवन करते है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते है ज्यादा सोडायुक्त कृत्रिम पेय पीने से आप नपुंसक भी हो सकते है।

नपुंसकता के लिए शहरों की बेहद व्यस्त जीवनशैली को जहां सबसे बड़ी वजह माना जाता है, वहीं चिकित्सकों का कहना है कि सोडायुक्त कृत्रिम पेय का सेवन भी नपुंसकता ला सकती है। इस तरह के पेय में कृत्रिम स्वीटनर एस्पार्टामे का इस्तेमाल किया जाता है, जो मनुष्यों में अंत:स्रावी प्रणाली को बाधित कर सकता है। इससे हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है और महिलाओं में नुपंसकता के खतरे को बढ़ाता है।

दिल्ली के इंदिरा आईवीएफ में विशेषज्ञ अरविंद वैद ने बताया, "करीब सभी सॉफ्ट ड्रिंक और सोडा पेय में एस्पार्टामे होता है, जो नपुंसकता, कुरूपता और गर्भपात जैसी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।"

उन्होंने कहा, "इस तरह के कृत्रिम पेय का अत्यधिक सेवन करने से हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है, जिसके कारण अंडकोष से जुड़े विकार हो सकते हैं।"

ये भी पढ़े: अहमद पटेल ने चौवालीस वोट हासिल कर जीती गुजरात से राज्यसभा सीट, शाह-ईरानी भी जीते

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED