Logo
April 19 2024 09:00 AM

अगर आपकी भी हो गई है शादी तो ये खबर बना सकती है आपको जिंदगी भर के लिए अमीर

Posted at: Apr 13 , 2019 by Dilersamachar 9877
दिलेर समाचार, सोनी मल्होत्रा। सफल वैवाहिक जीवन की चाह हर व्यक्ति रखता है। इस नाजुक रिश्ते को अच्छे व संयमित व्यवहार से मजबूत बनाने की आवश्यकता होती है। इस रिश्ते में कुछ कर्तव्य पत्नी को निभाने होते हैं और कुछ पति को। दोनों का सबसे बड़ा कर्तव्य एक दूसरे को खुश रखना होता है।

ये भी पढ़े: अपने बोरिंग शादीशुदा जीवन को बनाएं रंगीला

प्रायः पत्नियां तो अपना कर्तव्य निभाती हैं पर पुरूष कभी-कभी इसमें चूक जाता है। पुरूष की फितरत यह होती है कि वह छोटी-छोटी बातों की अहमियत नहीं समझता पर नारी होती है कोमल मन की। उसके लिए तो हर छोटी बात मायने रखती है और जरा सी बात उसके कोमल नाजुक हृदय को ठेस पहुंचा जाती है।

जो पत्नी दिनरात एक करके आप के माता पिता, बच्चों और खुद आप को ईमानदारी और समर्पण से संभालती है उसकी पसंद-नापसंद का ख्याल रखना उसे खुश रखना आपका परम कर्तव्य है। आप भी रख सकते हैं अपनी प्रिया को खुश। बस कुछ बातों पर ध्यान दें।

ये भी पढ़े: अगर आप खुदको समझते हैं हैंडसम, तो लड़कियां आपको देखकर जरूर सोचती होगीं ये बातें

त सबसे जरूरी है एक दूसरे को समय देना। इसलिए जब भी आपकी प्रिया आपसे कुछ बात कर रही है और आप कितने भी व्यस्त क्यों न हो, अपनी व्यस्तता छोड़ उसकी बात ध्यान से सुनें। पत्नी आपका ध्यान चाहती है। कई पति अपनी पत्नी की बात पर ध्यान देने की बजाय टी. वी. देखने में व्यस्त या किसी अन्य काम में डूबे रहते हैं। इससे पत्नी को महसूस होता है कि आप उसकी परवाह नहीं करते हैं, इसलिए अपनी मनभावनी की परवाह कीजिए।

- ऑफिस से घर लौटकर उन्हें बांहों में लें क्योंकि वह आपका इंतजार कर रही होती हैं और उन्हें गले से लगा आप भी जाहिर करिए कि आप भी शाम को ऑफिस से घर आकर उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे।

- ऑफिस से घर आकर उनसे पूछें कि उनका दिन कैसे बीता, उन्होंने क्या किया ताकि उन्हें लगे कि आपको उनकी फिक्र रहती है।

- अपनी प्रिया को महसूस कराते रहें कि वे आपके लिए कितनी महत्त्वपूर्ण है। उन्हें कांप्लीमेंटस देते रहें।

- अगर आपको ऑफिस से लौटने में देर हो सकती है तो उसे जरूर फोन कर दें ताकि वह चिंता न करती रहे।

- सप्ताह में कम से कम एक बार उसे बाहर घुमाने ले जाएं। बाहर डिनर करें। हो सके तो बच्चों केा साथ न ले जाएं।

- समय-समय पर अपनी प्रिया को छोटे-छोटे उपहार देते रहें। एक पत्नी के लिए अपने पति के द्वारा लाया गया एक फूल भी बहुत मूल्यवान होता है क्योंकि वह छोटा सा फूल उसे यह एहसास कराता है कि उसका पति उसे बहुत प्यार करता है।

- अपनी प्रिया की बर्थ डे डेट कभी न भूलें।

- जब भी आपकी प्रिया का मूड बिगड़ा हुआ हो तो उसे मनाने के लिए प्रयत्न कीजिए न कि आप भी अपना मूड बिगाड़ कर बैठ जाएं।

- अपनी प्रिया को जरूरत पड़ने पर सलाह दें न कि लैक्चर।

- सेक्स वैवाहिक जीवन को मधुर बनाता है पर तब जब दोनों की इच्छा उसमें शामिल हो, इसलिए अगर आपकी प्रिया की इच्छा न हो तो जबरदस्ती न करें। इससे उसकी भावनाओं को ठेस लग सकती है।

- उसे समझें, पूरा सम्मान दें। एक अच्छा पति वही साबित हो सकता है जो अपने साथी को सम्मानीय दृष्टि से देखता हो, उसकी पसंद नापसंद का ख्याल रखता हो।

- अपने परिवारजनों को महत्ता दें पर पत्नी की उपेक्षा न करें। दोनों के बीच एक संतुलन बनाए रखें।

- हर रिश्ते में थोड़ी बहुत तकरार होती है। जहां आप खुशी के पल एक साथ बिताते हैं वहीं कभी-कभी कुछ क्षण तकरार के भी होते हैैं। तकरार भरे क्षणों से आप समझदारी से निपटें ताकि तकरार इकरार बन जाए।

- वैवाहिक जीवन में सामंजस्य एक दूसरे को समझने की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए सहन करना, माफ करना, भूल जाना और क्रोधित न होना सीखिए।

- कभी कभी अपनी पत्नी को उसकी पसंद की मूवी दिखाने ले जाएं।

- पतियों को लगता है कि प्यार का इजहार करने की आवश्यकता नहीं होती। उसे महसूस कर लेना चाहिए पर पत्नी प्यार का इकरार शब्दों में सुनना पसंद करती है इसलिए प्यार भरे शब्दों को बोलने की आदत डालिए।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED