Logo
April 25 2024 03:24 PM

अगर आपने अधूरे छोड़ दिए ये काम तो आपको कोई नहीं बचा सकता

Posted at: Aug 9 , 2017 by Dilersamachar 9698

दिलेर समाचार, हर एक ग्रंथ, शास्त्र हमें जीवन संबंधी की बातों के बारें में बताता है। बस ये हमारे ऊपर निर्भर है कि हम उसे कैसे धारण करते है। हमारे धर्म ग्रंथों में अनेक ऐसी बातें बताई गई हैं जो हमें लाइफ मैनेजमेंट के सूत्र सिखाती हैं। इन्हीं में से एक ग्रंथ है गरुड़ पुराण। गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथों में से एक है। 18 पुराणों में से इसे एक माना जाता है। गरुड़ पुराण में हमारे जीवन को लेकर कई गूढ़ बातें बताई गई है। जिनके बारें में व्यक्ति को जरुर जनना चाहिए।

गरुड़ पुराण में हमारे जीवन में कई ऐसी चीजें होती है जिनके बारें में जानकर हमे सावधान रहना चाहिए। क्योंकि यही चीजें हमारे लिए परेशानी का कारण बन जाती है। यह एक ऐसा ग्रंथ है जो हमें अनेक गुप्त बातों के बारे में भी बताता है।

उधार
इस पुराण के अनुसार किसी से भी लिया गया उधार का पैसा एक समय के साथ लौटा देना चाहिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो इसका दिनों-दिन ब्य़ाज बढ़ता जाएगा। जिसे बाद में देना आपके लिए संभव न हो। इसके साथ उधार को समय पर न चुकने से दोनों के बीच के रिश्ते में भी काफी फर्क पड़ जाता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए ऋण का शत-प्रतिशत निपटारा जल्दी से जल्दी कर देना चाहिए।

बीमारी
यह एक ऐसी चीज है। जो किसी को भी मौत तक पीछा नहीं छोड़ती, बशर्ते आपने इसका इलाज न लिया हो। इसलिए बीमारी को जड़ से मिटाना बहुत ही जरुरी है। जो लोग पूरी तरह स्वस्थ न होते हुए भी दवाइयां लेना बंद कर देते हैं, वे भविष्य में और अधिक बीमार हो सकते हैं। इसलिए किसी भी बीमारी के खत्म होने के बाद ही दवाओं का सेवन करना बंद करें।

आग
आग ऐसी चीज है। जो आपके काम भी होती है। इसके साथ ही वह आपका विनाश भी कर सकती है। इसकी एक चिंगारी क्या कर सकती है। यह आप अच्छी तरह से जानते है। इसलिए अगर आग से कोई काम कर रहें, तो उसे खत्म करने के बाद ठीक ढंग से आग जरुर बुझा दें। नहीं तो वह जान और माल दोनों के लिए नुकसानदेय साबित हो सकती है।

ये भी पढ़े: इस वजह से ब्राह्मण नहीं लगाते लहसुन और प्याज को हाथ

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED