Logo
April 16 2024 02:02 PM

अगर आप खुद को समझते हैं खराब डांसर तो इस आसान तरीके से आप भी लगाएंगे जमकर ठुमके

Posted at: Sep 7 , 2017 by Dilersamachar 9956

दिलेर समाचार, म्यूजिक की हर बीट पर पैरों को कैसे उठाना है? हाथों का मूवमेंट कैसा होगा? किसी भी स्टेप को करते समय कितनी ताकत लगाना है? ये कुछ ऐसे बेसिक्स हैं जो गरबा करते वक्त हर किसी को ध्यान में रखना होता है। बुधवार को नईदुनिया और रेसकोर्स रोड नवदुर्गा मंडल के संयुक्त गरबा महोत्सव 'रास-उल्लास' के प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन प्रतिभागियों ने सीखे। यशवंत क्लब में बुधवार को कमिश्नर संजय दुबे की पत्नी डॉ. रचना दुबे और एडीजे अजय शर्मा की पत्नी मोनिका शर्मा ने परंपरा के अनुसार पूजन और माता की आरती कर शिविर का शुभारंभ किया।

इसके बाद मुंबई से आए राज डांस कंपनी के कोरियोग्राफर्स ने पहले दिन बेसिक स्टेप्स के साथ गरबे की शुरुआत की। कई प्रतिभागी सालों से नईदुनिया के साथ गरबा करते आ रहे हैं तो उन्हें तो पहले ही दिन साथियों के साथ ताल मिलाने में कोई परेशानी नहीं आई, वहीं कोरियोग्राफर्स का सिखाने का अंदाज इतना सहज था कि पहली बार गरबे में आए प्रतिभागियों के ताल भी दूसरों के ताल से मिलने लगे। इस मौके पर रेसकोर्स रोड नवदुर्गा मंडल के जयेश शाह, राजेंद्र मेहता, राजेंद्र सुराणा, अनिल भंडारी, नेहा नीमा, नीलू भंडारी, सलोनी तुरकिया, और नईदुनिया के बीके श्रीवास्तव, कमलेश पांडे व अरुण नायर मौजूद थे।

खिलेंगे फ्यूजन के रंग 

कोरियोग्राफर जय ने बताया कि इस बार रास-उल्लास गरबा बहुत डिफरेंट होने जा रहा है। यंू तो फ्यूजन गरबा कोई नई चीज नहीं, लेकिन इस बार रास-उल्लास में फ्यूजन बहुत ही अलग है। इसमें भारत की चारों दिशाओं के डांस फॉर्म्स को गरबे के साथ फ्यूजन किया जाएगा। वहीं वेस्टर्न के साथ पारंपरिक स्टेप्स का तड़का गरबे को स्पेशल बनाएगा। ताली के बिना गरबा अधूरा ही रहता है। इस बार एक ताली व तीन ताली के बजाए दो और चार ताली के पांच पैटर्न होंगे। वहीं डांडिया रास के लिए भी सिंगल राउंड पैटर्न में डबल सर्कल के साथ खास कोरियोग्राफी की जाएगी। इसमें सेनेडो, सूरती स्टेप्स, हिच के रंग भी घुलेंगे।

कराएं ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन 

रास उल्लास में इस बार 5 कैटेगरी सिंगल फीमेल, सिंगल मेल, कपल, फैमिली और किड्स कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सिंगल में फीमेल के लिए फीस 1500 रुपए, मेल के लिए 2000 रुपए, कपल के लिए 2500 रुपए, फैमिली के साथ 3 हजार रुपए और किड्स के लिए 600 रुपए रखी गई है। अब रजिस्ट्रेशन सिर्फ अभय प्रशाल और यशवंत क्लब परिसर में ही होंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 9993099017 पर शिखर उदीवाल से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़े: बरेली के अस्पतालों में लापरवाही से जा रही है मासुमों की जान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED