Logo
April 20 2024 04:38 AM

छेड़छाड़ के मामले में बोली दंगल गर्ल जायरा, कहा वो मेरी पीठ रगड़ता रहा

Posted at: Dec 10 , 2017 by Dilersamachar 9660

दिलेर समाचार, मुंबई। दंगल फिल्म में अपने अभिनय से लोकप्रिय हुई जायरा वसीम फ्लाइट में छेड़-छाड़ का शिकार बनी हैं। उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर भी अपलोड किया है। वीडियो में जायरा ने रोते हुए अपने साथ हुई आप-बीती बताई है।

जायरा का आरोप है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की। उनका ये भी आरोप है कि शि‍कायत के बाद भी फ्लाइट क्रू ने उनकी कोई मदद नहीं की। जायरा दिल्ली से मुंबई जा रही थीं।

जायरा ने फ्लाइट से ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, मेरे पीछे बैठा एक अधेड़ उम्र का शख्स कम लाइट का फायदा उठा रहा है। वो अपने पैरों से मेरी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा है।

पहले जब मैंने इसाका विरोध किया, तो उसने फ्लाइट टर्बुलेंस की बात कही। मगर, बाद में फिर वो इस तहर की हरकत कर रहा है। मैंने कोशिश की थी कि इस घटना का एक वीडियो बना लूं, लेकिन लाइट कम होने की वजह से ये हो न सका।

ये भी पढ़े: पीएम मोदी और राहुल गांधी की आज गुजरात में कई रैलियां, जमकर चलेंगे जुबानी तीर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED