दिलेर समाचार, भाषणा बांसल। वो जमाने लद गए जब यह माना जाता था कि साज-श्रंृगार करना स्त्रिायों के लिए ही आवश्यक है। आज पुरूष भी स्त्रिायों की तरह अपनी सुंदरता के प्रति सचेत हैं। वे अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के सौंदर्य प्रसाधन इस्तेमाल करने लगे हैं।
यहां पुरूषों की सुंदरता बढ़ाने के लिए कुछ आवश्यक टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपना कर उनकी सुंदरता में चार चांद लगा सकते हैं।
जो पुरूष मूलतः अपने व्यक्तित्व की ओर ध्यान नहीं देते, उनकी पत्नी होने के नाते आपको ही प्रयोग करना होगा।
¯ संतरे के रस में 10 बूंदें नींबू का रस मिलाकर 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखने से तैलीय त्वचा ठीक होती है।
¯ शुष्क त्वचा के लिए दो चम्मच मलाई के साथ आॅलिव आयल मिलाकर 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। फिर गुनगुने पानी में रूई भिगोकर उससे चेहरा पोंछ लें।
¯ तैलीय बालों को सप्ताह में 2-3 बार शैम्पू से धोएं।
¯ बालों में अंडे की सफेदी लगाने से उनमें चमक आती है।
¯ मेंहदी का प्रयोग भी बालों के लिए लाभप्रद है।
¯ चेहरे पर फेशियल करने से चेहरे को ताजगी मिलती है।
¯ फेस मास्क के उपयोग से चेहरे पर चमक आती है।
¯ हाथों एवं पांवों पर मैनीक्योर व पैडीक्योर करें।
¯ नहाते समय पानी में कुछ बूंदें यूडीकोलोन डालकर नहाएं।
¯ नहाने के बाद टेलकम पाउडर भी अवश्य लगाएं।
¯ साबुन से त्वचा पर शुष्कता का एहसास हो तो हैण्ड और बाॅडी लोशन को त्वचा के प्रत्येक भाग पर लगाएं।
ये भी पढ़े: Yes बैंक के संस्थापक की पत्नी और बेटी के खिलाफ दर्ज हुआ रिश्वत का मामला
Copyright © 2016-23. All rights reserved. Powered by Dilersamachar