Logo
April 20 2024 02:37 PM

समुद्री सुरक्षा को लेकर जल्द कोई नीति बना सकते हैं भारत और जापान

Posted at: Jul 20 , 2018 by Dilersamachar 9651

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। भारत और जापान ने दिल्ली में समुद्री मामलों पर चौथे चरण की चर्चा की जिसके दौरान हिंद - प्रशांत क्षेत्र और समुद्री सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की गई.

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को हुई वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंत्रालय में संयुक्त सचिव पंकज शर्मा ने किया जबकि जापान की ओर से राजदूत कानसुके नागाओका ने नेतृत्व किया.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा , ‘‘ दोनों पक्षों ने हिंद - प्रशांत क्षेत्र , समुद्री सुरक्षा , मानवीय सहायता और आपदा राहत में सहयोग, खोज एवं बचाव समेत आपसी हितों के विभिन्न विषयों पर विचार रखे और इन क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.’’

ये भी पढ़े: दिल्ली में आफत की डोर बनीं पतंग, उड़ाते समय करंट लगने पर दो लोग झुलसे

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED