Logo
April 20 2024 04:34 PM

इंदौर : बाघ के एक शावक को गोद ले हिरो बना ये व्यक्ति

Posted at: Nov 15 , 2018 by Dilersamachar 10441

दिलेर समाचार, इंदौर। बाल दिवस के मौके पर इंदौर जू में एक अनूठा कार्यक्रम हुआ। महू की एक सड़क निर्माण कंपनी के मालिक ने अपने पोते के नाम पर बाघ के एक बच्चे को गोद लिया। इस बच्चे के नाम पर ही बाघ के शावक का नामकरण हुआ है। अब बाघ के शावक को 'नव' नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने बाघ के शावक को 2,33,372 रुपए में एक साल के लिए गोद लिया है। इंदौर जू में किसी भी जानवर को गोद लेने के लिए दी गई ये सबसे बड़ी राशि है। इससे पहले एक शेर के शावक को गोद लेने के लिए एक फाउंडेशन ने 1,76,000 हजार रुपए दिए थे।

बाल दिवस के मौके पर इसके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वो बच्चा भी पहुंचा। जिसके नाम पर बाघ के शावक का नाम रखा गया है। अब एक साल तक ये कंपनी बाघ के इस शावक का पूरा खर्चा उठाएगी। महीने भर पहले ही जू में बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया था। उसमें से ही एक शावक को आज गोद लिया गया है।

ये भी पढ़े: पर्यटकों के लिए आज से खुलेगा पीलीभीत टाइगर रिजर्व

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED