Logo
April 24 2024 06:04 PM

इन चीजों से दूर रहने में ही है आपकी भलाई, वरना आत्माएं पड़ जाएंगी पीछे!

Posted at: Sep 27 , 2020 by Dilersamachar 9577

आत्मा एक ऐसी जीवन-शक्‍ति है जिसके बल पर हमारा शरीर ज़िंदा रहता है। यह एक शक्ति है, कोई व्यक्ति नहीं। इस जीवन-शक्ति के बिना हमारे प्राण छूट जाते हैं और हम मिट्टी में फिर मिल जाते हैं। जब शरीर से आत्मा या जीवन-शक्ति निकलती है, तो शरीर मर जाता है और वहीं लौट जाता है जहां से वह निकला था यानी मिट्टी में। उसी तरह जीवन-शक्ति भी वहीं लौट जाती है जहां से वह आयी थी परमात्मा के पास।

कई बार ये शक्तियां उस लोक तक नहीं पहुंच पाती, जहां उन्हें जाना होता है। ऐसे में ये जीवित लोगों की ओर आकर्षित होकर उनके शरीर को अपना घर बनाने की फिराक में रहती हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं जिनसे बचकर रहने में ही भलाई है अन्यथा आत्माएं पड़ जाएंगी पीछे।

◾ रात को नींद के आगोश में जाने से पहले अधिकतर लोगों को इत्र, डियो अथवा सुंगध को किसी न किसी रूप में अपने शरीर पर लगाना भाता है। पुराणों के अनुसार ऐसा करना नकारात्मक शक्तियों को बुलावा देना है।

◾ जिस स्थान पर स्वच्छता नहीं होती वहां नकारात्मकता अपना प्रभाव दिखाती है। ऐसे स्थान पर कोई बस नहीं सकता।

◾ जिस घर-परिवार में लोग बीमार रहते हैं या स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से जूझते रहते हैं वहां भी नेगेटिव एनर्जी अपना साम्राज्य स्थापित कर लेती है।

◾ गर्भवती स्त्रियों को रात के समय अकेले नहीं रहने देना चाहिए।

◾ सूर्यास्त के बाद बाल नहीं खोलने चाहिए।

◾ श्मशान से आते हुए पीछे मुड़कर न देखें।

◾ घर में पूरी तरह से रोशनी और पानी के न होने से घर-व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़े: NDA से अलग हुए अकाली, बीजेपी बोली- हम सारी 117 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED