Logo
March 29 2024 03:02 AM

जापान की सॉफ्टबैंक कंपनी ने फ्लिपकार्ट में किया 2.5 अरब डालर का निवेश

Posted at: Aug 18 , 2017 by Dilersamachar 9678

दिलेर समाचार,नई दिल्ली:  कंपनी सॉफ्टबैंक भारत की प्रमुख ई-वाणिज्य कंपनी में सबसे बड़ी शेयरधारक बन गयी है।फ्लिपकार्ट ने निवेश राशि का खुलासा किये बिना एक बयान में कहा, ‘यह भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनी में अबतक का सबसे बड़ा निवेश है’।इस निवेश के साथ 100 अरब डालर का विजन फंड फ्लिपकार्ट में सबसे बड़ा शेयरधारक बन गया है।

सॉफ्टबैंक विजन फंड

सौदे से संबद्ध लोगों ने बताया कि करीब 2.5 अरब डालर निवेश किया गया। इसमें 1.5 अरब डालर साधे फ्लिपकार्ट में डाला गया और एक अरब डालर टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट की हिस्सेदारी का हिस्सा है। ‘सॉफ्टबैंक विजन फंड’ दुनिया का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी केंद्रित कोष है और इस निवेश के साथ उसे फ्लिपकार्ट में करीब 20 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।

ये भी पढ़े: ये क्या? फ्री Wi-Fi के लिए 73% भारतीय अपनी निजी सूचनाएं देने को तैयार

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED