Logo
April 20 2024 12:22 PM

Kabir Singh Box Office : केवल 5 दिन में शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने लगाया शतक, कमाए इतने करोड़

Posted at: Jun 26 , 2019 by Dilersamachar 10050

दिलेर समाचार, #Kabir Singh ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। शाहिद कपूर की फिल्म ने केवल पांच दिन में इतनी बड़ी रकम हासिल की है। हर लिहाज से यह कमाई तारीख के काबिल है। वर्ल्डकप के मैचेस और 'ए' सर्टिफिकेट जैसी अड़चनें भी इसे रोक नहीं पाईं। शाहिद को इस हिट की सख्त जरूरत थी, जो उन्हें वाकई छ्प्पर फाड़ कर मिली है। किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म फिल्म केवल पांच दिन में 100 करोड़ी होगी, तमाम कयासों को इसने हराया है। अब बड़ा सवाल यह है कि ये कितनी दूर जाती है।

मंगलवार को इस फिल्म को 16.53 करोड़ रुपए मिले। सोमवार की कमाई 17.54 करोड़ थी, केवल एक करोड़ रुपए की गिरावट है। अब तो लग रहा है कि इस वीकेंड पर यह 150 करोड़ के पार होगी। बता दें कि इसका पहला वीकेंड उम्मीदों से कहीं बेहतर रहा था। जानकार मान रहे थे कि फिल्म पहले वीकेंड पर 60 करोड़ कमाएगी, लेकिन यह 70 करोड़ ले आई। पहले दिन इसने तमाम उम्मीदों से आगे जाकर 20.21 करोड़ रुपए कमाए थे। शनिवार को यह कमाई बढ़ी और आंकड़ा 22.71 करोड़ रुपए हो गई। संडे को इसने लंबी छलांग लगाई और 27.91 करोड़ जेब में डाले।

शाहिद की फिल्म की कुल कमाई 104.90 करोड़ रुपए हो गई है। यह शाहिद की पहली सोलो हिट है जिसने इतनी कमाई की है। शाहिद की 'पद्मावत' जरूर 100 करोड़ कमा चुकी है लेकिन उसका श्रेय रणवीर सिंह और दीपिका के खाते में भी जाता है। 'कबीर सिंह' शाहिद की सोलो फिल्म है, तो 100 करोड़ श्रेय केवल शाहिद को मिलेगा। देखने वाले भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसमें सारे वो गुण देखे जा रहा हैं जो एक हिट फिल्म में होना चाहिए।

'कबीर सिंह' दो साल पहले रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का आधिकारिक रीमेक है। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। निर्माता है टी-सीरीज के भूषण कुमार। साउथ की 'अर्जुन रेड्डी' में विजय देवराकोंडा मुख्‍य भूमिका में दिखे थे। Kabir Singh को भारत में 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

ये भी पढ़े: ICC World Cup 2019 : दोनों मैच हारकर भी इंग्लैंड बना सकता है सेमीफाइनल में जगह

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED