Logo
April 19 2024 03:29 PM

पटरी से उतरी कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस,30 की मौत 400 घायल

Posted at: Aug 19 , 2017 by Dilersamachar 9743

दिलेर समाचार, मुजफ्फरनगर।    पटरी से उतरी  कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस  में घायल लोगों की संख्या  बढती  जा रही है।शनिवार शाम को मुजफ्फरनगर के खतौली के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। पुरी से हरिद्वार जा रही इस ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में 5 यात्रियों के मरने और 400के घायल होने की सूचना है।मुजफ्फरनगर से 24 किलोमीटर दूर खतौली में यह दुर्घटना हुई। यह दुर्घटना सायं 5.46 बजे हुई। ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए जिसके चलते मृतकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। यह ट्रेन रात 9 बजे हरिद्वार पहुंचने वाली थी। ट्रेन का एक डिब्बा रेलवे ट्रेक के पास‍ स्थित घर में घुस गया।टेरर लिंक की जांच : घटना में आतंकी हाथ होने की संभावना से इंकार नहीं किया गया है और इसकी जांच के लिए एटीएस की टीम रवाना हो गई है। इसका नेतृत्व डीएसपी अनूपसिंह कर रहे हैं।रेलमंत्री सुरेश मंत्री ने ट्‍वीट कर कहा कि ‍अधिकारियों को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है और वे पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

ये भी पढ़े: खुलासा : इन कारणों से ज्यादा बतूनी होती है लड़कियां

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED