Logo
April 19 2024 09:00 AM

खिचड़ी बनेगी ब्रांड, हुआ इंडिया कार्यक्रम का आगाज

Posted at: Nov 3 , 2017 by Dilersamachar 9842

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। खिचड़ी देश के हर तबके की पसंद है लेकिन अब यह सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहुंचेगी। दिल्ली में आज से होने वाले फूड इंडिया कार्यक्रम में इस खिचड़ी का स्वाद दुनिया भी चखेगी। पीएम मोदी ने सुबह इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में 70 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेने वाले हैं।

इसके लिए 800 किलो खिचड़ी तैयार की जाएगी। यह कदम विश्व रिकार्ड बनाने के लिए भी उठाया जाएगा। इसे ब्रांड इंडिया फूड के रूप में चुना गया है। 800 किलो खिचड़ी तैयार करने के लिए 1000 लीटर क्षमता और सात फीट गहराई की विशाल कड़ाही का प्रबंध किया गया है। इसमें धीमी आंच पर खिचड़ी तैयार की जाएगी।

पाक कला के मशहूर विशेषज्ञ संजीव कपूर को तीन नवंबर से शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय ग्रेट इंडियन फूड स्ट्रीट का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। वही खिचड़ी तैयार करेंगे। यह कार्यक्रम खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और सीआइआइ संयुक्त रूप से आयोजित करने जा रहे हैं।

 

ये भी पढ़े: किंग खान के बर्थडे पर Star Daughters ने लूटी लाइमलाइट

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED