Logo
April 20 2024 05:18 AM

इन 9 अंको से जानें आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज?

Posted at: Sep 27 , 2020 by Dilersamachar 9545

दिलेर समाचार, शादी सोलह संस्कारो में एक संस्कार हैं। शादी मानव जीवन का सबसे अहम् फैसला है जो बहुत सोच समझकर लिया जाता है। यह आपका आने वाला भविष्य निर्धारित करता है। शादी अगर सफल हो जाए तो जीवन स्वर्ग नजर आने लगता है फिर चाहे वह लव मैरिज हो या अरेंज। खासकर ज्यादातर लोग ये जानना चाहते हैं कि उनकी लव मैरिज होगी या अरेंज। तो आपके जन्मांक से जानिए आपकी शादी का ये रहस्य.....

  • मूलांक 1 :- अंक 1 सूर्य का माना जाता है। ज्योतिष की मानें तो मूलांक 1 वाले लोग काफी शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग कभी भी प्यार की पहल नहीं करते। इसी कारण ये लव मैरिज से अछूते रह जाते।
  • मूलांक 2  :-  अंक 2 चन्द्रमा का होता है। 2 मूलांक वाले लोगों को प्यार काफी धीरे-धीरे होता है। अगर ये एक बार इस ओर गंभीर हो गए तो प्रेम विवाह करके ही मानते हैं।
  • मूलांक 3  :-  मूलांक 3 गुरु का माना जाता है। तीन मूलांक वाले लोग लव मैरिज में अकसर सफल रहते हैं। हालांकि इन्हें थोड़े सहयोग की जरूरत होती है जिसके बाद यह अपने प्यार को शादी तक ले जाते हैं।
  • मूलांक 4  :-  अंक 4 राहु का माना जाता है जो कि एक से अधिक लोगों के साथ प्रेम करता है। अत: ये लोग कभी भी प्रेम विवाह के प्रति गंभीर नहीं रहते। ये अगर स्वभाव को बदलें तो अच्छे प्रेमी बन सकते हैं।
  • मूलांक 5  :-  अंक 5 बुध का माना जाता है। ऐसे लोग पारंपरिक रिश्तों को निभाने में यकीन रखते हैं। ये लोग परिवार की सहमति से ही विवाह करते हैं। इनकी कुंडली में सफल वैवाहिक जीवन एवं प्रेम विवाह का प्रबल योग रहता है।
  • मूलांक 6  :-  6 का अंक शुक्र का प्रेम विवाह के लिए ही बना है। मूलांक 6 वाले एक से अधिक प्रेम संबंधों में रहते हैं। इसलिए कभी-कभी सही इंसान को खो देते हैं। इस मूलांक के 80 परसेंट लोगों की लव मैरिज ही होती है।
  • मूलांक 7  :-  7 का अंक केतु का माना जाता है। ये लोग संकुचित स्वभाव के एवं काम से काम रखने वाले होते हैं। ये प्रेम विवाह करना तो चाहते हैं लेकिन अपने स्टेट्स के अनुसार। प्रेम में भी लाभ-हानि की गणित इनका नुकसान पहुंचा देती है।
  • मूलांक 8  :-  8 का अंक शनि का होता है। ऐसे लोगों के बहुत कम प्रेम संबंध रहते हैं। लेकिन अगर किसी से प्रेम कर लें तो फिर मरते दम तक प्यार निभाते हैं। प्यार को हासिल करने की मिसाल होते हैं।
  • मूलांक 9  :-  9 का अंक मंगल का माना जाता है। प्रेम में विवाद तो होता ही है, अत: ये लोग प्रेम के प्रति उदासीन रहते हैं। दिल में इच्छा बहुत होती है, लेकिन डरते भी बहुत है। इनका प्रेम विवाह थोड़ा मुश्किल है।

ये भी पढ़े: COVID-19: अब मॉल में होगी केवल इन लोगों की एंट्री, नई गाइडलाइन जारी

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED