Logo
March 28 2024 06:08 PM

कोलकाता: ऐसी सेक्स वर्कर्स जो दे रही है दूसरो को नई जिंदगी

Posted at: Jan 18 , 2018 by Dilersamachar 10295

दिलेर समाचार, कोलकाता में सेक्स वर्कर्स समाज के लिए मिसाल कायम कर रही हैं। वे उन लड़कियों और महिलाओं को बचाती हैं, जो वेश्यालय के दलदल में फंस जाती हैं। कोठों से बचाने के लिए एक बोर्ड की स्थापना की गई है, जिसमें सेक्स वर्कर्स ही नहीं बल्कि कई अन्य लोग भी शामिल हैं।

सेक्स वर्कर्स एक ऐसा स्वायत्त बोर्ड चलाती हैं, जिसके जरिए उन महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को बचाया जाता है, जिन्हें जबरन शोषण के इस दलदल में उतार दिया जाता है। हालांकि, इस बोर्ड में सिर्फ सेक्स वर्कर्स ही शामिल नहीं है बल्कि समाज के अन्य लोग जैसे कि स्थानीय विधायक, पुलिस अधिकारी, फिजिशन, वकील समेत कई एनजीओ के सदस्य भी हैं।

बता दें कि इस बोर्ड का संचालन वर्ष 2001 में शुरू किया गया था और अब तक इसके जरिए 1085 पीड़ित बचाए जा चुके हैं, जिसमें 863 नाबालिग हैं। 

ये भी पढ़े: छात्रों के लिए बड़ी खबर, ये टेस्ट पास किया तो मिलेगा 75 हजार रुपए का इनाम

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED