Logo
April 19 2024 07:30 AM

ट्रक से कूदी गाय, दो दिन बाद दिया बछिया को जन्म

Posted at: Jan 7 , 2019 by Dilersamachar 10144

दिलेर  समाचार, वॉशिंगटन। एक गर्भवती गाय को काटने के लिए स्लॉटर हाउस में ले जाया जा रहा था। मगर, उसने ट्रक के दरवाजे पर लात मारी और चलते ट्रक से करीब 8 फीट की ऊंचाई से कूद गई। जानवरों के बचाव दल ने कहा कि इस तरह से ब्रिएना नाम की इस गाय ने अपनी और होने वाली बछिया की जान बचा ली। यह वाकई में आश्चर्यजनक घटना है।

गाय ने बचाव केंद्र पर पहुंचने के दो दिन बाद बछिया को जन्म दिया। अब केंद्र में पहुंचने के बाद गाय और बछिया दोनों ही अपनी आजादी का आनंद ले रही है। न्यूजर्सी में स्काइलैंड्स एनिमल सेंचुरी के संस्थापक माइक स्टुरा ने बताया कि मुझे मेरे एक दोस्त का फोन आया, जो एक पुलिस अधिकारी है। उन्होंने कहा कि एक गाय हाईवे पर दौड़ रही थी। इसके बाद में हरकत में आया और उसे बचाने के लिए निकल पड़ा।

ब्रिएना को पुलिस ने उस हाईवे से थोड़ी दूरी पर एक छोटी सी सड़क पर रोक दिया था, जहां उन्होंने ब्रिएना की गर्दन पर पट्टा लगा हुआ मिला था। माइक (52 वर्षीय) ने कहा कि चलते हुए ट्रक से वह कम से कम 8 फीट की ऊंचाई से कूद गई थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाय ने दरवाजे को लात मार दी और इसके बाद वह हाईवे पर कूद गई। हालांकि, ट्रक चालक को इसका पता भी नहीं चला।

अपने वाहन में 27 दिसंबर को न्यूजर्सी के स्काईलैंड्स एनिमल सेंचुरी में ब्रिएना को सुरक्षित वापस ले जाया गया। चार साल से सेंचुरी चलाने वाले माइक ने कहा कि ब्रिएना को उन्होंने एक पशु चिकित्सक को दिखाया, जिसने कहा कि वह गर्भवती है और अगले एक हफ्ते में वह बच्चे को जन्म दे सकती है।

मगर, ब्रिएना ने महज दो दिन बाद ही बछिया को जन्म दिया। माइक ने कहा कि दोनों ही खुश और स्वस्थ हैं। पशु प्रेमी ने कहा कि जानवर भी जीना चाहते हैं। बिना सवाल मैं यह कह सकता हूं कि ट्रक में उसे मारे जाने का खतरा था। यह अच्छा नहीं है, वे बाहर रहना चाहते हैं और जीना चाहते हैं।

ये भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तटों पर जेलीफिश ने किया हजारों लोगों को घायल

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED