Logo
April 25 2024 04:01 AM

Polar Bear के बारे में जानें ये बातें जो आपको हैरान कर देगी

Posted at: Aug 13 , 2017 by Dilersamachar 10243

दिलेर समाचार, Polar Bear यानी ध्रुवीय भालू पृथ्वी के अंतिम छोर यानी आर्कटिक महासागर और उसके आस-पास के समुद्री और भूमि क्षेत्रों में पाए जाते हैं. यहां का तापमान शून्य से भी नीचे होता है और जमा देने वाली ठंड पड़ती है. लेकिन ऐसे माहौल में ही Polar Bear को रहना पसंद है.

1. यह दुनिया का सबसे बड़ा मांसभक्षी जानवर है और सर्वाहारी कोडिअक भालू के लगभग समान आकार का है.

2. वयस्क Polar Bear नर का वजन लगभग 350 होता है, जबकि एक वयस्क मादा उसके करीब आधे आकार और वजन की होती है.

3. अधिकांश ध्रुवीय भालू भूमि पर जन्म लेते हैं लेकिन वे अपना अधिकांश समय समुद्र पर बिताते हैं और केवल समुद्री बर्फ पर ही लगातार शिकार कर सकते हैं.

4. ध्रुवीय भालू का सबसे पुराना जीवाश्म, 130,000 से 110,000 वर्ष पुरानी जबड़े की हड्डी है, जिसे साल 2004 में प्रिंस चार्ल्स फोरलैंड पर पाया गया.

5. अब तक का सबसे बड़ा ध्रुवीय भालू, कथित वजन 1,002 kg (2,210 Pond) था, यह एक नर था जिसे 1960 में पश्चिमोत्तर अलास्का में कोट्ज़ेबू साउंड में गोली मार दी गई.

6. एक नर, प्रजनन योग्य मादा का पीछा 100 कि.मी. (62 मील) तक या अधिक कर सकता है और उसे पाने के बाद वह उसके साथ संभोग के अधिकारों के लिए अन्य नरों से भीषण लड़ाई लड़ता है.

7. संभोग के बाद चार महीनों के दौरान गर्भवती मादा Polar Bear भोजन की प्रचुर मात्रा का सेवन करती है और कम से कम 200 kg (440 pond) वजन बढ़ा लेती है जो अक्सर उसके शरीर के वजन से दुगुना होता है.

ये भी पढ़े: ये है दुनिया का वो शहर जो पूरे ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा महंगा है

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED