Logo
April 25 2024 07:06 AM

LIVE Budget Session 2021: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर सरकार का जोर- राष्ट्रपति

Posted at: Jan 29 , 2021 by Dilersamachar 9481

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुक्रवार को बजट सत्र की शुरुआत हो गई। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पिछले दिनों सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं व उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। सीमा पर चीन के साथ हुए हिंसक झड़प के बारे में बताते हुए राष्ट्रपति ने देश के वीर जवानों की जांबाजी की सराहना की। उन्होंने पिछले साल गलवन घाटी में शहीद जवानों का भी जिक्र किया। संयुक्त राष्ट्र में अस्थायी सदस्यता, ब्रिक्स में अध्यक्ष बनने से लेकर राम मंदिर निर्माण तक में देश की उल्लेखनीय प्रगति का भी राष्ट्रपति ने जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'ऐसे अनेक निर्णय हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में लिए गए हैं।  मेरी सरकार ने दिखाया है कि नीयत साफ हो, इरादे बुलंद हों तो बदलाव लाया जा सकता है। इन वर्षों में मेरी सरकार ने जितने लोगों के जीवन को छुआ है, वह अभूतपूर्व है।' साथ ही उन्होंने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में सरकार के उल्लेखनीय गतिविधियो का जिक्र किया।

राष्ट्रपति ने गरीब के लिए सरकार द्वारा लाई गई बैंकिंग व्यवस्था के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'इसके लिए 41 करोड़ से अधिक गरीबों के जनधन खाते खोले गए। इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी गरीब बहनों और बेटियों के हैं।'

राष्ट्रपति ने कहा, 'पेरिस समझौते को लागू करने में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। GDP की Emissions Intensity को वर्ष 2005 की तुलना में 2030 तक 33 से 35 फीसद तक कम करने के लक्ष्‍य पर काम किया जा रहा हे।'

ये भी पढ़े: जिला जज ने फांसी लगाकर दी जान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED