Logo
April 20 2024 11:04 AM

इन गहनो का खोना मतलब किस्मत का है खोना...

Posted at: Oct 1 , 2017 by Dilersamachar 10810

दिलेर समाचार,शास्त्रों  में कहा गया है कि नाक का आभूषण खो जाने का अर्थ है भविष्य में बदनामी अथवा अपमान होगा। अगर सिर का कोई गहना खो जाए तो आने वाले समय में टेंशन-परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

काला तिल करेगा ज़िन्दगी रंगीन

कानों में डालने वाला कोई गहना गुम हो जाए तो किसी बुरे और दुखद समाचार प्राप्त होता है। गले का हार गुम हो जाए तो वैभव में कमी आती है।बाजू बंद के गुमने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कंगन का खोना प्रतिष्ठा में कमी लाता है।अंगूठी के गुमने से सेहत संबंधित परेशानियां होती हैं।दाएं पैर की पायल गुमने से सामाज में बदनामी सहनी पड़ती है।बाएं पैर की पायल गुमना ऐक्सीडेंट अथवा महाविपदा का संकेत हैं बिछुआ गुम हो जाए तो पति की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

सोना खोने पर गुरु के अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है कि गुरु के नाराज हो जाने यानी रुठ जाने पर परिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है। साथ ही दांपत्य सुख में भी कमी आती है। अगर किसी को सोना मिलता है और वह जब तक घर में रखा होता है। तब तक परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है या घर में हमेशा कलह बना रहता है यदि किसी को सोना मिलता है तो उस सोने को बेचकर उसका कुछ भाग दान कर देने से उसका अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है।अगर घर में किसी महिला या बच्चे से सोना गुम हो जाता है तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है कहा जाता है कि सोना गुम होने पर घर में कलह होता है और दांपत्य जीवन में कड़वाहट आने लगती है।

ये भी पढ़े: गाजियाबाद में सड़क हादसा,कार ने 8 लोगों को मारी टक्कर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED