Logo
April 19 2024 03:21 PM

लाखों के कपड़े पहनकर मलाइका ने की ऑटो रिक्शा सवारी

Posted at: Dec 25 , 2018 by Dilersamachar 18904
दिलेर समाचार, पिछले काफी दिनों से मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग अफेयर की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों एक साथ स्पॉट होते रहते हैं जिसके बाद दोनों खबरों में छा जाते हैं। इस बार मलाइका अर्जुन संग नहीं बल्कि किसी और के साथ स्पॉट हुईं, जिसके बाद से ही वह चर्चा में आ गई हैं।

ये भी पढ़े: ऐसे करें दिल्ली वाले दमघोंटू आबोहवा से अपना बचाव

मलाइका हाल ही में अपनी एक दोस्च के साथ संडे एंजॉय करती स्पॉट हुईं। इतना ही नहीं इस दौरान वह किसी लग्जरी गाड़ी के बजाय आटो रिक्शा की सवारी करती दिखी। इसके बाद से ही उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

इस दौरान मलाइका कैजुअल लुक में नजर आई। उन्होंने रेड कलर के जोगर्स को जैकेट संग पहन रखा था। इसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ था और बालों को खुला कर रखा था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने व्हाइट स्वीकर्स शूज पहन रखे थे।

ये भी पढ़े: अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ट्रंप से मतभेद के बाद दिया इस्तीफा

अपनी फिटनेस और खूबसूरती के अलावा मलाइका अक्सर अपने कपड़ों को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बात करें मलाइका के लेटेस्ट लुक की तो उन्होंने जो ट्राउजर और जैकेट पहना हुआ है वो Fendi ब्रांड का है। उनके इस ट्राउजर की कीमत € 450,00  यानी करीब 36 हजार रुपए है। वहीं जैकेट की कीमत भी इसके आसपास ही होगी।

इससे पहले मलाइका अर्जुन कपूर और उनके चाचा संजय कपूर के साथ रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में जाती स्पॉट हुई थीं। इस दौरान मलाइका ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थीं तो वहीं अर्जुन ने भी मलाइका से मैच करता हुआ मरून रंग का जैकेट पहन रखा था। मलाइका और अर्जुन के साथ संजय कपूर की मौजूदगी से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कपूर खानदान की दोनों के रिश्ते पर सहमति है।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED