Logo
April 20 2024 05:19 AM

सड़को पर हरियाली की रक्षा के लिए उतरेंगी ममता

Posted at: Jan 18 , 2018 by Dilersamachar 10302

दिलेर समाचार, कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नए साल में पहली बार 31 जनवरी को राजारहाट न्यू टाउन में हरियाली बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगी। उस दिन ईको पार्क से लेकर न्यूटाउन में करीब 10 किलोमीटर दूरी ममता पैदल तय करेंगी और लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक करेंगी। कोई भी हरियाली को नष्ट न करें, पेड़ पौधे को बचाए यह संदेश देंगी।

उनके साथ विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त समेत कई विशिष्टजन उक्त पैदल यात्रा में ममता के साथ शामिल होंगे। बताया गया है कि ममता की यह यात्रा उस दिन दोपहर बाद शुरू होगी। बताते चलें कि ममता बनर्जी स्कूल के छात्र-छात्रओं को साइकिल बांटती आ रही हैं उस योजना का नाम सबूज साथी है।

बांग्ला में हरियाली को सबूज कहा जाता है। अब वह खुद सड़क पर उतर कर हरियाली का संदेश देंगी। यहां भी बताना जरूरी है कि राजारहाट न्यूटाउन के ममता ग्रीन सिटी बना रही हैं।

 

ये भी पढ़े: लगातार बढ़ रही है पिंडारी ग्लेशियर के पीछे खिसकने की दर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED