Logo
April 19 2024 09:17 PM

14 सितंबर को रखी जाऐगी मोदी-आबे की बुलेट ट्रेन परियोजना

Posted at: Sep 10 , 2017 by Dilersamachar 9631

दिलेर समाचार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे 14 सितंबर को गुजरात के शहर में प्रस्तावित अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल नेटवर्क के लिए आधारशिला रखेंगे। रेलवे के अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी।हाई स्पीड रेल नेटवर्क को आम तौर पर बुलेट ट्रेन कहा जाता है।
बुलेट ट्रेन में 750 यात्रियों के सवार होने की क्षमता होती है। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय सात घंटे से घटकर से तीन घंटे रह जाएगा।परियोजना पर करीब 1।10 लाख करोड़ रुपए का ख़र्चा आएगा। इसके लिए जापान आंशिक रूप से वित्तीय मदद कर रहा है।
इसके पूरा होने का लक्ष्य दिसंबर 2023 तय किया गया है। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे संकेत हैं कि सरकार समय सीमा घटा कर वर्ष 2022 कर सकती है।ट्रेन मार्ग में 12 रेलवे स्टेशनों में से प्रत्येक पर केवल 165 सेकेंड के लिए रुकेगी। मुंबई में बोइसार और बीकेसी के बीच 21 किलोमीटर की सुरंग बनाई जाएगी। इसका सात किलोमीटर का हिस्स पानी के भीतर होगा।समूची लाइन करीब 20 मीटर की ऊंचाई से गुजरेगी, जिससे भूमि अधिग्रहण कम होगा।

ये भी पढ़े: बॉलीवुड फेस्टिवल नार्वे-2017 की शुरूआत होगी ‘‘इंदु सरकार’’ से

 

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED