Logo
April 19 2024 01:28 PM

मोनालिसा ने देसी अंदाज में अर्जुन कपूर को किया बर्थडे विश, ऐसे लगाये थे ठुमके

Posted at: Jul 1 , 2018 by Dilersamachar 9930

दिलेर समाचार, नई दिल्ली: भोजपुरी की स्टार कहे जाने वाली और इंडिया के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लेकर अपनी धांसू पहचान बना चुकी मोनालिसा ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को देसी अंदाज में बर्थडे विश किया है. मोनालिसा टीवी पर कई रिएलिटी शोज कर चुकी हैं, उन्हीं में से एक स्टार प्लस पर आने वाला शो 'नच बलिए' के सेट पर अपने पति विक्रम सिंह राजपूत के साथ हिस्सा लिया था. उसी दौरान अर्जुन कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सेट पर पहुंचे थे, जहां मोनालिसा ने साथ में मिलकर स्टेज पर भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाये थे. अर्जुन कपूर के बर्थडे के मौके पर मोनालिसा ने इसी से जुड़ी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

 
मोनालिसा और विक्रांत 'नच बलिए' सीजन 8 में एक साथ नजर आए थे और इसी दौरान अर्जुन कपूर अपनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के प्रमोशन के लिए आए थे. सेट पर मोनालिसा, विक्रांत और अर्जुन कपूर ने एक साथ गमछे के साथ डांस किया था. इस यादगार लम्हे को फिर से रिवाइज करते हुए मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर... आप बहुत ही नम्र और स्पोर्टी स्वभाव के हैं...'. बता दें कि अर्जुन कपूर हाल ही में आईफा अवार्ड्स में नजर आए थे और अपना बर्थडे घर पर ही रहकर मनाया. 
अर्जुन कपूर और परिणिती चोपड़ा की अगली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' होगी. अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' के जरिए की थी. इस फिल्म में उनकी जोड़ी परिणीति चोपड़ा के साथ ही जमी थी.

ये भी पढ़े: बाढ़ से निपटने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED