Logo
April 18 2024 11:35 PM

नुकसान से ज्यादा आपको 6 बड़े फादले देता है सेक्स करना

Posted at: Apr 20 , 2019 by Dilersamachar 11581

दिलेर समाचार, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सेक्स सिर्फ आपके यौन जीवन को स्वस्थ नहीं रखता हैं बल्कि आपको हेल्दी रखने में बहुत मदद करता हैं। वैसे तो आजकल सेक्स के बारे में सभी कुछ न कुछ नयी बात जानने की कोशिश करते रहते हैं ताकि सेक्स जीवन रोमांचक और दिलचस्प हो सके। लेकिन आपने कभी यह जानने कि कोशिश ही नहीं की होगी कि यह कितने तरह की बिमारियों से आपको दूर रखता हैं। साथ ही आज कल कि सबसे बड़ी वज़न बढ़ने की समस्या को भी कंट्रोल करता है। चलिए जानते हैं सेक्स के कुछ अनोखे फायदों के बारे में-

1. तनाव को कम करता है- सेक्स करते समय फोरप्ले के दौरान प्यार भरे स्पर्श से, गले मिलने से, सेक्स के दौरान चरम आनंद का अनुभव करने से जो फील गुड हार्मोन शरीर में पैदा होते हैं उससे मन का तनाव कम हो जाता है क्योंकि इससे मन को शांति मिलती है। एक दूसरे का साथ मिलने से भी आपके मन का तनाव कम हो जाता है और एक अपूर्व आनंद का अनुभव होता है। 

2. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है- एक अध्ययन के अनुसार जो लोग लगभग रोजाना यौन सुख का भोग करते हैं, उनका प्रेशर दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा नियंत्रित रहता है। जो एक तरह से दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

3. वज़न कम होने के साथ-साथ पेट कि चर्बी भी कम होती है– क्या आपको पता है कि अगर आप सिर्फ आधा घंटा सेक्स का पूरा आनंद उठाते हैं तो लगभग 85 कैलरीज तक कम होने कि संभावना बनती है।क्योंकि इस दौरान जो शारीरिक क्रिया प्रतिक्रिया होती है वह फैट को बर्न करने में पूरी तरह से मदद करती है।

4. दिल का दौरा पड़ने की संभावना को कम करता है- अध्ययन के अनुसार जो लोग हफ्ते में सिर्फ एक बार सेक्स करते हैं उनमे हार्ट अटैक से मौत होने का खतरा लगभग आधा हो जाता है । क्योंकि इससे आपके दिल की धड़कन धीरे-धीरे बढ़ती है और एस्ट्रोजन व टेस्टोस्टेरोन के स्तर संतुलित रहता है, जो खतरे को कम करने में सहायता करता है।

5. अच्छी नींद आती है– आपको पता है? अगर आप सेक्स का आनंद उठाकर पूरी तरह से संतुष्ट होते है तो आपको रात को अच्छी तरह से नींद आती है क्योंकि प्यार का सम्बन्ध स्थापित करने के दौरान शरीर मेंऑक्सीटोसिन नामक हॉर्मोन निकलता है जो नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। पर्याप्त नींद कई तरह की बीमारियों को दूर रखती है।

6. प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है- अनुसन्धान के अनुसार जो लोग हफ्ते में एक या दो बार सेक्स करते है उनका शरीर रोगों से अच्छी तरह से लड़ पाता है।

ये भी पढ़े: श्रीलंका में सीरियल धमाके, 3 चर्च और एक होटल में विस्फोट

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED