Logo
April 23 2024 12:52 PM

मप्र विधानसभा: प्रजापति बनें विधानसभा अध्यक्ष, खारिज हुआ भाजपा का दावा

Posted at: Jan 8 , 2019 by Dilersamachar 10498

दिलेर समाचार, भोपाल। गोटेगांव से कांग्रेस विधायक एनपी प्रजापति मप्र विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। प्रोटेम स्पीकर ने भाजपा प्रत्याशी के प्रस्ताव स्वीकार नहीं करते हुए नियमों के तहत प्रजापति को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

इससे पहले मप्र विधानसभा में सदन में दूसरे दिन की कार्रवाई हंगामे का साथ शुरू हुई। विधानसभा में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर ये हंगामा उस समय मचा जब प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना ने भाजपा प्रत्याशी विजय शाह का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। इस पर भाजपा विधायक आसंदी तक पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच प्रोटेम स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी का प्रस्ताव पास नहीं होगा उसके बाद ही भाजपा का प्रस्ताव लिया जाएगा। सदन में मत विभाजन की स्थिति नहीं बनीं लिहाजा एन पी प्रजापति विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। भाजपा ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है।

इधर इससे पहले चर्चा थी कि संख्या बल में खुद को पिछड़ता देख भाजपा विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से हट सकती है और विजय शाह अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। लेकिन हंगामे के बीच प्रजापति मप्र विधानसभा के नए स्पीकर बन गए।

ये भी पढ़े: आम आदमी की जेब को राहत, आई पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED