दिलेर समाचार, नई दिल्ली। 2019 के चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर रहे हैं। मोदी कैबिनेट में आज करीब 10।30 बजे यह बदलाव होगा। पीएम नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे शामिल करने जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अनंत हेगड़े, वीरेंद्र कुमार और हरदेव सिंह पुरी को मंत्री बनाया जाएगा। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और बागपत से सांसद सतपाल सिंह तथा पूर्व गृह सचिव और बिहार के आरा से सांसद आरके सिंह को भी मंत्री बनाया जाएगा। गजेंद्र सिंह, अल्फोंस कन्नाथनम, शिवप्रताप शुक्ला और अश्विनी चौबे को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि इस फेरबदल में किसी भी सहयोगी दल से मंत्री नहीं बनाया जाएगा।
Copyright © 2016-24. All rights reserved. Powered by Dilersamachar