Logo
April 26 2024 03:22 AM

पृथ्वी की परिक्रमा लगाने वाले नौसेना के महिला दल को निर्मला सीतारमण ने दिखाई हरी झंडी

Posted at: Sep 10 , 2017 by Dilersamachar 9924
दिलेर समाचार, पणजी. पणजी में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दुनिया का चक्कर लगाने की यात्रा के लिए कमर कस चुकी नौसेना की महिला अधिकारियों को हरी झंडी दिखाई. नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने आईएनएसवी तरिणी में सवार होकर दुनिया का चक्कर लगाने की यात्रा शुरू की है.

ये भी पढ़े: हिमाचल CM वीरभद्र सिंह का कांग्रेस हाईकमान पर हमला बोल

केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिखाई हरी झंडी

छह महिला अधिकारी आइएनएसवी तारिणी से पृथ्वी की परिक्रमा करेंगी

ये भी पढ़े: सेक्स ही नही इन कारणों से होता है एड्स!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दी बधाई

इस टीम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी कर रही हैं। उनके साथ लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी.स्वाति और लेफ्टिनेंट एस.विजया देवी, बी.ऐश्वर्या और पायल गुप्त हैं. यह यात्रा गोवा के तट से शुरू हुई. नौसेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक यह परिक्रमा मार्च 2018 के आसपास पूरी होगी. इस दौरान दल कई महासागरों से होकर गुजरेगा.

 

वहीं पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, आज एक विशेष दिन है. नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने आईएनएसवी तरिणी में सवार होकर दुनिया का चक्कर लगाने की यात्रा शुरू की है. उन्होंने कहा, नाविका सागर परिक्रमा की महिला टीम को बधाई देने पूरा देश उमड़ पड़ा है

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED