(अर्जुन अवार्डी कोच कृपाशंकर की कलम से )
दिलेर समाचार, किर्गिस्तान के बिश्केक में 27 फरवरी से 4 मार्च तक हो रहे सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2018 के चौथे दिन महिला कुश्ती में भी भारत के लिए अच्छी खबर है | जहा भारत की नवजोत कौर ने 65 किलोग्राम महिला कुश्ती का स्वर्ण पदक जीता | अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जिस देश का खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतता है तो उसके देश का राष्ट्रगान बजाया जाता है और उसका राष्ट्रध्वज फहराया जाता है जी हां एसा ही मौका भारत की बेटी नवजोत कौर ने बिश्केक में आयोजित सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जित कर ला दिया | नवजोत ने फाईनल मुकाबले में जापानी महिला पहलवान मीयू इमाई को 9-1 से पराजित किया बल्कि अपनी पुरानी हारा का बदला भी चुकता किया | इस उपलब्धि के साथी ही एशिया में स्वर्ण पदक जीतने वाली नवजोत पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई है | वही भारत की ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने 62 किलोग्राम वजन का कास्य पदक जीत लिया है उन्होंने कास्य पदक में मुकाबले में कजाकिस्थान की अयौलीम काश्ममोवा को 10-7 से हराते हुए भारत की झोली में कास्य डाला है | इसी के साथ भारत ने इस प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण 1 रजत और 4 कास्य सहित 6 पदक हासिल कर लिए है | कल से पुरुष फ्री स्टाईल के मुकाबले शुरू होने है जहा भारत की और से बजरंग पुनिया, राहुल आवारे, ओमप्रकाश, जीतेन्दर, और मौसम खत्री मैदान में उतरेगे | नवजोत कौर की एतिहासिक उपलब्धी पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, सचिव वी एन प्रसूद, डबल ओलम्पिक पदक विजेता सुशिल कुमार योगेश्वर दत्त, भारत केसरी जगदीश कालिरमण, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की सचिव रेखा यादव सहीत देश के सभी छेत्रो से बधाई सन्देश दिए जा रहे है |
ये भी पढ़े: LIVE Assembly Election Result 2018: जारी है त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में मतगणना