दिलेर समाचार- अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी जीवनसाथी बने हैं| जल्द हीअंगद 'सूरमा' नाम की फिल्म में नज़र आने वाले हैं ऐसे में नेहा ने अपनी पति की आनेवाली फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया| एक तरफ जहाँ कुछ लोगों ने इसमें अंगद बेदी की तारीफ की तो वहीँ एक यूजर ने नेहा धूपिया और अंगद के रिश्ते पर ऐसा कमेन्ट किया कि नेहा धूपिया को गुस्सा आ गया|कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, "2 साल छोटा है तुमसे अंगद बेदी| हस्बैंड नहीं भाई है तुम्हारा| राखी पहनाओ|" इसके बाद नेहा धूपिया ने प्रतिक्रया देते हुए लिखा, "सलाह देने के लिए शुक्रिया| अब मुझपर एक एहसान करो और जाओ अपना जीवन जीओ| जिसके बाद ट्रोलर की बोलती बंद हो गयी|
नेहा और अंगद की अचानक हुई शादी ने सभी को हैरान कर दिया है| नेहा धूपिया ने बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी की दुल्हन बनी हैं| नेहा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटो शेयर कर ये बात अपने फैन्स के साथ शेयर की| 37 वर्षीय एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति और एक्टर अंगद बेदी उनसे दो साल छोटे है| उनकी शादी पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार हुई| नेहा और अंगद की आनंद कारच की रस्में दिल्ली में पूरी की गयी|
दोनों ही सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर ये बात सभी के साथ शेयर की| ट्विटर पर अपनी शादी की बात शेयर करते हुए नेहा ने बताया, उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली और यह उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला है|
यही नहीं बल्कि अंगद बेदी ने भी नेहा को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया और उन्हें अपनी पत्नी बुलाया है|
नेहा धूपिया ने अपनी शादी के लिए पैस्टल पिंक कलर की ऑउटफिट पहनी है| साथ ही साथ उन्होंने जड़ाउ ज्वेलरी के साथ मानटिका, ट्रेडिशनल पंजाबी चुडा और कलिरे पहनी हुई नज़र आ रही है| वहीँ अंगद बेदी ने बंदगला वाइट कलर की शेरवानी पर रानी कलर का पॉकेट स्क्वेयर बना हुआ था| साथ में उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी पहनी हुई थी|
आपको बता दें नेहा धूपिया इन दिनों एम टीवी के शो 'रोडीज एक्सट्रीम' में गैंग लीडर की भूमिका निभा रही है| नेहा धूपिया ने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में काम किया है जिसमें जुली, तुम्हारी सुलू, एक्शन रिप्ले जैसी फिल्में शामिल है|आपको बता दें अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे है| अंगद बेदी ने एक्टिंग से पहले क्रिकेट में अपना दम दिखाया था| वो दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं और इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में कदम रक्खा| इसके बाद उन्हें 'फालतू' , 'उंगली', 'पिंक', 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में देखा गया था|
ये भी पढ़े: 19 साल बाद आएगा सुष्मिता के इस सुपरहिट गाने का रिमेक
Copyright © 2016-24. All rights reserved. Powered by Dilersamachar