Logo
April 25 2024 05:52 AM

दूसरा हनीमून यहां मनाएंगे निक और प्रियंका

Posted at: Dec 16 , 2018 by Dilersamachar 9934

दिलेर समाचार, मुंबई। प्रियंका और निक जोनस जल्द ही अपने दूसरे हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, ये कपल 28 दिसंबर से 10 जनवरी तक हनीमून पर रहेगा। इस बीच दोनों मोंटरियोक्स और लेक जेनेवा के रिजॉर्ट टाउन भी जाएंगे। हनीमून पर जाने से पहले दोनों फिलहाल अपने सभी प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे कर रहे हैं।

ऐसा है प्रियंका का शेड्यूल

हालही में प्रियंका ने 'कॉफी विद करण' का एक एपिसोड शूट किया है। इस खास एपिसोड में उनके साथ करीना कपूर खान भी नजर आने वाली हैं। 17 दिसंबर को प्रियंका 'द स्काई इज पिंक' के लिए भी शूट करने वाली हैं।

20 दिसंबर को होगा दूसरा रिसेप्शन

प्रियंका और निक अपनी शादी का दूसरी रिसेप्शन 20 दिसंबर को मुंबई में देंगे। इस खास रिसेप्शन में प्रियंका और निक के खास दोस्तों के अलावा बॉलीवुड के तमाम स्टार्स शामिल होंगे। रिसेप्शन मुंबई के होटल 'द बालरूम ताज लैंड' में होगा।

ये भी पढ़े: Pulwama : मोस्ट वांटेड ठोकर सहित तीन आतंकी को सेना ने किया ढेर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED