Logo
March 29 2024 09:03 PM

निक जोनास की 'रोशनी की किरण' बनीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Posted at: Mar 10 , 2019 by Dilersamachar 9954

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने शनिवार को पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए दिल को छू लेने वाला एक पोस्ट लिखा और प्रियंका को 'रोशनी की किरण' बताया. निक ने अपनी शादी को दौरान की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "यह शानदार महिला दुनियाभर में कई लोगों के लिए प्रेरणा और रोशनी की किरण है. आई लव यू प्रियंका."

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

उन्होंने पोस्ट में पत्नी और अन्य अद्भुत महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी, जो हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है. निक और प्रियंका ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर में धूमधाम से शादी रचाई थी. शादी के बाद जोड़े ने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए दिल्ली और मुंबई में कई रिसेप्शन दिए. गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने लंबे समय से इंडियन सिनेमा से दूरी बनाई हुई है. अब 'बाजीराव मस्तानी' के बाद उनकी फिल्म 'स्काई इज पिंक' रिलीज होने जा रही है. लेकिन इसके साथ ही प्रियंका के फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि वह जल्द ही इंडियन वेबसीरीज के लिए एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकती हैं.

ये भी पढ़े: EPF वालों के लिए बड़ी खुशखबरी मिलेगा ये बड़ा लाभ

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED