Logo
April 18 2024 11:02 PM

इससे महंगा तकिया दुनिया के किसी कोने में नहीं

Posted at: Nov 29 , 2017 by Dilersamachar 9967

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे तकिये के बारें में बताने को जा रहे है जिसके सम्बन्ध में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, यह दुनिया का सबसे महंगा तकिया है। जिसकी कीमत लाखों में है। इसे नीदरलैंड के फीजीओ थैरेपिस्ट ‘थीम्स वेंडर हिल्स’ ने 15 सालों की कड़ी मेहनत और रिसर्च के बाद बनाया है।

इसकी कीमत 57,000 डॉलर यानी करीब 36 लाख रुपए हैं। इसे मल्बरी सिल्क, मिस्त्र के कॉटन और 24 कैरट गोल्ड फैब्रिक से बनाया गया है। इस तकिये में नीलम, सोने और हीरे से लगे हुए है। इसमें लगा फोम रोबोटिक मिलिंग मशीन का है।

इसकी जिप में 4 हीरे और एक नीलम लगा है। इसे एक मशहूर इंटरनेशनल ब्रैंड के बॉक्स में रखा गया है। इस तकिये को दुबई के ट्रेड सेंटर में होने वाले ‘इंडेक्स डिजाइन सीरीज’ में 22 मई से 25 मई के बीच डिस्प्ले किया जाएगा।

इसे लगाकर सोने वालों को बेहद आराम महसूस होगा और इसके साथ ही नींद न आने वाली समस्या से भी पीछा छूट जायेगा। हिल्स का दावा है कि, इसके इस्तेमाल से मरीज की नींद संबंधी बीमारियां दूर हो जाएंगी।

ये भी पढ़े: ऐसी जगह जहां नौकरी से ज्यादा आसान है गर्लफ्रेंड खोजना

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED